Tuesday, 14 June 2016

Current Affair 9-10 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.बिहार में शुरू हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस
i.आज से बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के लिए चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन सेवा शुरू किया। इसके अलावा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खगौल रेलवे ओवरब्रिज का भी मोतिहारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।
ii.चंपारण सत्याग्रह शताब्दी साल के अवसर पर रेलमंत्री ने बापू की कर्मभूमि से इस ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने स्थानीय एमएस कॉलेज के मैदान से रिमोट के जरिये 11 बजे कर 24 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया जाएंगे। 
iii.मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने रिमोट के जरिये मोतिहारी के बलुआ रेलवे क्रासिंग पर बने ऊपरगामी पुल व पूर्णिया-बनमनखी बड़ी लाइन का भी लोकार्पण किया।

2.एक्सिस बैंक का ग्रीन बाँड लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध
i.नयी दिल्ली, निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने लंदन शेयर बाजार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एशिया का पहला ग्रीन बाँड जारी कर पाँच अरब डॉलर पूँजी जुटाई है। 
ii.बैंक ने आज जारी बयान में बताया कि ग्रीन बाँड से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल हरित ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के विकास के साथ ही सरकार के 2022 तक एक लाख 75 हजार मेगावाट (175 गीगावाट) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में किया जाएगा।
iii. लंदन शेयर बाजार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल राठी ने कहा, “एक्सिस बैंक लंदन शेयर बाजार में इक्विटी जारी करने वाले विशिष्ट बैंक के साथ ही भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित आईएफसी के मसाला बाँड कार्यक्रम का भी साझेदार रहा है। इसलिए, आज बैंक के वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में आना आश्चर्यजनक नहीं है। उसके द्वारा जारी ग्रीन बाँड हमारे लिए सम्मान की बात है।

4.भारतीय लेखक अखिल शर्मा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य सम्मान से पुरस्कृत
i.भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक अखिल शर्मा को 'अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है| यह आयरलैंड का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है| 
ii.इसे उनके आत्मकथात्मक उपन्यास 'फैमिली लाइफ' के लिए दिया गया| उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख यूरो (करीब 75 लाख रुपये) की राशि मिली|
iii.'फैमिली लाइफ' को वर्ष 2015 का फोलियो पुरस्कार भी मिल चुका है| यह पुरस्कार ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित फिक्शन श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को दिया जाता है| उस समय पुरस्कार स्वरूप अखिल को ट्रॉफी और 40 हजार पौंड मिले थे| 

5.गूगल और टाटा की संयुक्त पहल "इंटरनेट साथी" का पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ
i.इंटरनेट सर्च इंजन गूगल और टाटा ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से पहल करके "इंटरनेट साथी" का कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ किया है|
ii.इस पहल का उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे पुरुलिया आदि में डिजिटल लैंगिक अंतर को कम करना है, जहां लड़कियों को इंटरनेट का उपयोग करने और दूसरों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा| 
iii.इंटरनेट साथी पांच राज्यों में सफलतापूर्वक शुरू किया गया| जुलाई 2015 में, यह पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में शुरू हुआ|

6.महाराष्ट्र में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को मनाया जाएगा योग दिवस
i.महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को योग दिवस मनाया जाएगा|
ii.राज्य स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ऑर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, समर्थ व्यायाम मंदिर भारत स्वाभिमान न्यास सहित अन्य योग संस्थानों के साथ हाल ही में बैठक की और 21 जून को जिला स्तर पर बड़े पैमाने से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के तरीकों पर चर्चा की|
iii.उन्होंने कहा, यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष 12-21 जनवरी के बीच योग महोत्सव के आयोजन हेतु हर जिले में एक योग समिति का गठन किया जाएगा और राज्य स्तर पर गठित अन्य समितियां इनकी निगरानी और समन्वयन करेंगी|

7.संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून रूस के “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” सम्मान से सम्मानित
i.रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून को “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” (order of friendship) सम्मान से सम्मानित किया है|
ii.बान को यह सम्मान शांति, दोस्ती, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत बनाने में विशेष गुण के लिए सम्मानित किया गया है|
iii.बान की-मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें और वर्तमान महासचिव हैं| महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे| 

8.नाटो ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया
i.उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों ने विशालतम संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया है| 
ii.यह नाटो के सैन्य कार्यक्रम का ही एक भाग है, इसे नाटो द्वारा वारसा में आयोजित किये जाने वाले शिखर सम्मेलन से कुछ समय पहले कराया जा रहा है| इसमें नाटो के सैनिक एवं सैन्य साजो-सामान बाल्टिक क्षेत्र में मौजूद रहेगा|
iii.यह अभ्यास ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब मध्य एवं पूर्वी यूरोप के देश रूस से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं|

9.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना लागू की
i.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना शुरू करने का फैसला किया है| पुरस्कार का उद्देश्य योग को प्रोत्साहित करना है|  
ii.वर्तमान में, आयुष मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है और वर्ष 2017 से योग्य व्यक्तियों को पुरस्कार वितरण शुरू कर देंगे|
iii.नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादकों के सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने इस योजना की घोषणा की|
iv.सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के साथ किया गया| सम्मेलन योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2016 हेतु रूप रेखा बनाने के उद्देश्य के तहत अग्रणी श्रृंखला का हिस्सा है|

10.भारतीय मूल के प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य क्वीन द्वारा सम्मानित
i.वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप (डब्ल्यूएमजी) के संस्थापक प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा रेजियस प्रोफेसरशिप से सम्मानित किया गया है| 
ii.वे भारतीय ब्रिटिश इंजिनियर, शिक्षाविद एवं सरकारी सलाहकार हैं| वर्ष 1980 में वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक में मैन्युफेक्चरिंग सिस्टम्स के प्रोफेसर बने तथा उन्होंने वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप की स्थापना की|
iii.वर्ष 1997 में उन्हें आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया तथा 2003 में नाईट की उपाधि दी गयी| उन्हें 3 जून 2004 को काउंटी ऑफ़ वेस्ट मिडलैंड में लाइफ पियर बनाया गया|

11..विश्व बैंक ने वैश्विक विकास दर का अनुमान घटाया
i.विश्व बैंक ने 2016 के लिए वैश्विक विकास दर अनुमान को घटाकर 2.4 फीसदी कर दिया और कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है। 
ii.ताजा अनुमान जनवरी में घोषित अनुमान से 0.5 प्रतिशतांक कम है। बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा, “वैश्विक वित्तीय संकट के सात साल बीत चुके हैं, फिर भी वैश्विक अर्थव्यवस्था रफ्तार में आने के लिए संघर्ष कर रही है।”
iii.रपट में विकासशील देशों के लिए विकास दर अनुमान 0.6 प्रतिशतांक घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया। वहीं विकसित देशों के लिए अनुमान को 0.5 प्रतिशतांक घटाकर 1.7 फीसदी कर दिया गया।

12.वैश्विक शांति सूचकांक में भारत 141वें स्थान पर
i.भारत को एक वैश्विक शांति सूचकांक में 141वें स्थान पर रखा गया और इस तरह से उसे बुरंडी, सर्बिया तथा बुरकिना फासो जैसे देशों से भी कम शांति वाला बताया गया। इसमें कहा गया कि भारत में 2015 में हिंसा से अर्थव्यवस्था पर 680 अरब डॉलर का असर हुआ।
ii.वैश्विक संस्थान इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) द्वारा संग्रहित 163 देशों के आंकड़ों में सीरिया को सबसे कम शांति वाला देश कहा गया है जिसके बाद के क्रम में दक्षिण सूडान, इराक, अफगानिस्तान और सोमालिया हैं।
iii.दूसरी तरफ आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बताया गया है जिसके बाद डेनमार्क और ऑस्टि्रया आते हैं। इस साल भारत की रैंकिंग में दो स्थानों का सुधार हुआ है लेकिन अध्ययन कहता है कि देश की शांति का स्तर पिछले साल में और बिगड़ गया है जिसका मतलब है कि रैंकिंग में थोड़ा इजाफा दूसरे देशों के और खराब प्रदर्शन की वजह से भी हो सकता है।

13.भारत दुनिया का तीसरा तेल उपभोक्ता
i.एक रिपोर्ट के अनुसार जापान को पछाड़ कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन गया है। एक रपट ‘बीपी स्टेटिस्टिकल रिव्यू आफ वर्ल्ड एनर्जी’ के अनुसार भारत की तेल मांग 2015 में 8.1 प्रतिशत बढी।  
ii.इसके अनुसार 41 लाख बैरल प्रतिदिन मांग के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन गया है। 
iii.साल 2015 में विश्व तेल खपत में भारत का हिस्सा 4.5 प्रतिशत रहा। तेल खपत के लिहाज से अमेरिका पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। 

14.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान की
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के लिए 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण मंजूर किया है| आईएमएफ द्वारा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सहायता प्रदान करने हेतु 168 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहले ही दिए जा चुके हैं|
ii.आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा 36 महीने की विस्तारित निधि सुविधा हेतु श्रीलंका को विशेष निकासी अधिकार प्रदान किया गया|
iii.इस विषय में 168.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रारंभिक संवितरण तुरंत किया जाएगा| बाकी राशि छह माह की अवधि में दी जाएगी| इसके अतिरिक्त द्विपक्षीय लोन एवं बहुपक्षीय लोन में 650 मिलियन का अतिरिक्त सहयोग दिया जायेगा|

15.डोपिंग मामला: शारापोवा पर दो साल का प्रतिबन्ध
i.रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रूसी खिलाड़ी पर मार्च महीने में ही तत्काल रूप से बैन लगा दिया गया था। उन्हें जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स मेल्डोनियम के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 
ii.इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय टेनिस संघ ने उन पर बैन लगाकर उनके प्रतियोगिताओं में टेनिस खेलने पर रोक लगा दी थी। शारापोवा (29) इस ड्रग्स का इस्तेमाल 2006 से कर रही थीं। लेकिन 1 जनवरी 2016 को वाडा ने इसे प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल कर लिया। मगर शारापोवा इसके इस्तेमाल की दोषी पाई गईं। 
iii.शारापोवा पर 26 जनवरी 2016 से अगले दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। पांच ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा के बैन के बाद काफ़ी विवाद भी हुए। लेकिन अब उन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया है और अगले दो साल वो टेनिस सर्किट पर नहीं दिखाई देंगी। 

16.एन आर विसाख मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने
i.तमिलनाडु के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विसाख ने मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं|
ii.सत्रह वर्ष के विसाख ने अंतिम दौर में ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष से ड्रा खेला| उन्होंने आठ अंक लेकर घोष और चंडीगढ के हिमाल गुसाईं के साथ शीर्ष पर थे|
iii.टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के कारण विसाख को विजेता घोषित किया गया| वे टूर्नामेंट के नौ साल के इतिहास में इसे जीतने वाले पहले भारतीय हैं| उन्हें तीन लाख रूपये पुरस्कार के तौर पर मिले जबकि घोष को दो लाख और गुसाईं को एक लाख रूपये मिले|

17.यूरो कप 2016: आज से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, फ्रांस और रोमानिया के बीच होगा पहला मुकाबला
i.फुटबॉल प्रेमियों के लिए शुक्रवार से मिली वर्ल्‍ड कहे जाने वाला यूरो कप-2106 शुरू होने जा रहा है| ये टूर्नामेंट फ्रांस के दस शहरों में आयोजित किया जाएगा| टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा| मुकाबले का आयोजन राजधानी पेरिस से 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित "डि फ्रांस" में होगा|
ii.'डि फ्रांस' वही स्टेडियम है जहां बीते साल आतंकी हमला हुआ था और 130 लोगों की मौत हुई थी| जिस वक्त नेशनल स्टेडियम के बाहर आतंकी हमला हुआ था| 
iii.उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद सहित करीब 80 हजार दर्शक वहां मौजूद थे| स्काटलैंड यार्ड ने यूरो कप 2016 यूएफा टूर्नामेंट के लिए फ्रांस जाने वाले या ब्रिटेन में पार्टियों के दौरान बड़ी स्क्रीन में फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटने वालों को आतंकी खतरे से सतर्क रहने को कहा है|

Current Affair 11 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.दक्षिण चीन सागर के पास, भारत, जापान और अमेरिका का मालाबार युद्धाभ्यास शुरू
i.भारत, जापान और अमेरिका ने पूर्वी चीन सागर के करीब अपना समुद्री युद्धाभ्यास मालाबार एक्सरसाइज शुरू किया जिसमें 100 से ज्यादा युद्धक विमान, 22 नौसैनिक पोत और एक परमाणु संचालित पनडुब्बी भाग ले रहे हैं।
ii.यह युद्धाभ्यास इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पूर्वी चीन सागर क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये के कारण यह मुद्दा ज्यादा विवादास्पद बना हुआ है। इसका लक्ष्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच गहरे सैन्य संबंध और बेहतर अंत:सक्रियता हासिल करना है। यह युद्धाभ्यास पूर्वी चीन सागर में एक आबादीरहित द्वीप के पास आयोजित किया जा रहा है। इस द्वीप को जापान सेनकाकु कहकर बुलाता है। 
iii.भारतीय नौसेना ने कहा कि उनके युद्धपोत सतपुड़ा, सहयाद्री, शक्ति और किर्च इस नौसैनिक युद्ध अभ्यास के 20वें संस्करण में भागीदारी कर रहे हैं। इस अभ्यास से भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में सहयोग मिलेगा और वैश्विक समुद्री समुदाय लाभान्वित होगा।
iv.इस अभ्यास का हार्बर चरण आज सासेबो में शुरू हुआ, प्रशांत महासागर में समुद्री चरण 14 से 17 जून तक किया जाएगा। इस युद्ध अभ्यास में भागीदार कर रहे पोत ईस्टर्न फ्लीट से हैं और इसमें आईएनएस सहयाद्री, आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किर्च शामिल हैं। 

2.सड़क दुर्घटनाओं में हर रोज मरते हैं 400 लोग: नितिन गडकरी
i.सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि हर रोज देश में करीब 1,400 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 400 लोग मारे जाते हैं| उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं भारत में होती हैं|
ii.इस बात का खुलासा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘भारत में सड़क दुर्घटना -2015’ नाम से जारी रिपोर्ट में हुआ है| इसके अनुसार स्वीडन में पिछले साल महज एक सड़क दुर्घटना हुई थी| जबकि भारत में पांच लाख सड़क हादसे हुए थे|
iii.रिपोर्ट के मुताबिक इन दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की गलती है| ड्राईवर्स की गलती के चलते 77 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं| जबकि सड़कों में खामी के चलते मात्र 1.5 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही होती हैं| वहीं परिवहन मंत्रालय ने अब देश भर में फैले 726 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की है जहां बार बार हादसे होते हैं| मंत्रालय अब राज्य सरकारों से बात करके इन जगहों पर रोड का डिजाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है| 

3.हैदराबाद के पास फार्मा सिटी स्थापित करेगा तेलंगाना
i.तेलंगाना सरकार ने राज्य के रंगारेड्डी तथा महबूबनगर जिलों में 12,500 एकड़ भूमि पर फार्मा सिटी की स्थापना करने का आदेश दिया है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना राज्य औद्योगिक संरचना निगम (टीएसआईआईसी) को इस परियोजना के कार्यान्वयन और क्रियान्वयन के तौर तरीकों पर विस्तृत परियोजना प्रस्ताव भेजना होगा।
ii.इसके अलावा इसमें इस पार्क के विकास से संबंधित सभी पहलुओं के बारे में पारदर्शी तरीके से उल्लेख करना होगा। आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना देश में थोक दवाओं की राजधानी है। मूल्य के हिसाब से यहां कुल उत्पादन में एक-तिहाई का उत्पादन होता है। 
iii.राज्य सरकार इस मामले में न केवल अपनी अग्रणी स्थिति को कायम रखना चाहती है, बल्कि साथ में आधुनिक सुविधाओं की स्थापना भी करना चाहती है।

4.भारत ने कर चोरी और भ्रष्टाचार से निपटने हेतु यूरोप की योजना पर हस्ताक्षर किये
i.भारत ने यूरोप द्वारा संचालित एक योजना पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत कर चोरी एवं भ्रष्टाचार को समाप्त किये जाने के लिए स्वतः सूचना का आदान-प्रदान किया जायेगा|
ii.भारत के अतिरिक्त 40 अन्य देशों ने भी इस योजना पर हस्ताक्षर किये| इस योजना पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों को कर चोरी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देनी होगी| इसके अगले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का विकास करना है|
iii.इस योजना की अप्रैल 2015 में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं स्पेन में घोषणा की गयी| हस्ताक्षरकर्ताओं को विभिन्न सूचनाओं का निःशुल्क आदान-प्रदान करना होगा| यूरोप के अतिरिक्त अफगानिस्तान, नाइजीरिया, मेक्सिको एवं यूएई ने भी इस पर हस्ताक्षर किये हैं| स्विट्ज़रलैंड के अतिरिक्त अधिकतर यूरोपियन देश इसमें शामिल हैं|

5.भारतवंशी प्रतिभा नेल्सन बनी इंडियाना यूनिवर्सिटी में कार्यकारी निदेशक
i.अमरीकी प्रांत इंडियाना की राजधानी इंडियानापोलिस में इंडियाना यूनीवर्सिटी-परड्यू यूनीवर्सिटी इंडियानापोलिस (आईयूपीयूआई) में रसायन शास्त्र की प्रोफेसर भारतीय मूल की डॉ. प्रतिभा वर्मा नेल्सन को साइंस टेक्नालॉली इंजीनियरिंग मैथ्स(स्टेम) शिक्षा नवाचार एवं शोध संस्थान की संस्थापक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। 
ii.आईयूपीयूआई की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भारत में पूना यूनीवर्सिटी से 1970 में रसायन विज्ञान में बीएससी की डिग्री हासिल करने वाली श्रीमती नेल्सन इससे पहले रिसर्च सिमोन अटकिंशन में अंतरिम कुलपति भी रही।

6.पेड्रो पाब्लो कुक्ज़िन्सकी ने पेरू का राष्ट्रपति चुनाव जीता
i.पेड्रो पाब्लो कुक्ज़िन्सकी ने अपने प्रतिद्वंदी केईको फुजीमोरी को हराकर पेरू के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है|
ii.चुनावी प्रक्रिया के राष्ट्रीय कार्यालय ने यह घोषणा की कि पेरू के राजनैतिक संगठन पेरुआनोस पोर एल कम्बियो को 50.12 प्रतिशत वोटिंग के साथ बहुमत प्राप्त हुआ है|
iii.फुजीमोरी को 8539036 एवं पेड्रो पाब्लो को 8580474 मत प्राप्त हुए| 

7.प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का निधन
i.कनाडा के प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का 88 वर्ष की अवस्था में बीमारी से निधन हो गया|
ii.मिस्टर हॉकी उनका उपनाम था| उस समय के वह सबसे बड़ी आइस हॉकी खिलाड़ियों में से एक माने जाते है|
iii.राष्ट्रीय हॉकी लीग (NHL) में वह 26 सत्रों में और विश्व हॉकी एसोसिएशन में छह सत्रों (WHA) में खेले|
iv.उन्होंने स्टैनले कप खिताब हेतु चार बार डेट्रोइट रेड विंग्स का नेतृत्व किया|

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने (13 जून, 2016) अकरा, घाना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

अफ्रीका, हम आपके साथ हैं- राष्ट्रपति
इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी अफ्रीका यात्रा का उद्देश्‍य यह संदेश देना है कि भारत अफ्रीका के साथ है। उन्‍होंने इस अवसर पर घाना के लोगों और वहां की सरकार को आश्‍वासन दिया कि भारत की साझेदारी और मित्रता स्‍थाई और टिकाऊ है। भारत आपसी लाभ और प्र‍गति के लिए घाना के साथ कार्य करता रहेगा।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि घाना में रहने वाले 10 हजार लोगों का मजबूत भारतीय समुदाय विभिन्‍न वर्गों के व्‍यक्तियों का जीवंत समावेशन है। प्रत्‍येक की अपनी कहानी है, जो अन्‍य को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है त‍था पूरी पीढ़ी को प्रोत्‍साहित करती है। इसमें कोई शक नहीं है कि घाना के मित्रवत लोगों ने उनके योगदान की कदर और सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि घाना के भारतीय समुदाय के जरिये वहां के लोग भारतीय विविधता और अनेकता की झलक देख सकते हैं।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ 70 बिलियन डॉलर से अधिक का व्‍यापार होता है और लगभग 35 बिलियन डॉलर का निवेश है। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में नई दिल्‍ली में आयोजित तीसरे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्‍मेलन में अफ्रीका के साथ भारत के सहयोग के लिए लम्‍बी अवधी के विजन के लिए मंच उपलब्‍ध हुआ। अफ्रीका में मौजूद भारतीय समुदाय लोग इस विजन के उद्देश्‍यों को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि घाना सहित अफ्रीकी देशों में मदद के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए विदेश नीतिगत कई उपायों में घाना का भारतीय समुदाय संपूरक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्‍न परियोजनाओं के लिए घाना को 400 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण दिया है। एक्जिम बैंक ने भी रेलवे परियोजना के लिए कोष उपलब्‍ध करवाया है। भारत और घाना के बीच आपसी व्‍यापार तीन बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है और इस देश में भारतीय निवेश अनुमानित 1 बिलियम डॉलर का हो गया है। यह भारतीय समुदाय की सक्रिय भूमिका के बिना संभव नहीं था। उनसे भारत की बढ़ती आर्थिक मजबूती को कई गुना करने में मदद मिली है। राष्‍ट्रपति ने उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

राष्‍ट्रपति ने घाना के सामाजिक -आर्थिक विकास में भारतीय समुदाय के योगदान के जरिये भारत को गौरवान्वित करने के लिए उनको बधाई दी। उन्‍होंने भारतीय समुदाय से डिजिटल इंडिया, स्‍टैंडअप इंडिया, स्‍टार्टअप इंडिया, स्‍मार्ट सिटी, स्‍वच्‍छ भारत जैसे भारत सरकार के विभिन्‍न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह भी किया। 

Saturday, 11 June 2016

जातिवाद पर लिखा एक विशेष खत



“Tina Dabi”. IAS Topper Success Story

अगर आपको TV और अखबारों से परहेज नहीं है तो पिछले दो दिनों में आपने एक नाम ज़रूर सुना या पढ़ा होगा… वो नाम है, “Tina Dabi”.
टीना डाबी दिल्ली की वो लड़की है जिसने India के सबसे prestigious माने जाने वाले civil services exam में TOP किया है। और हैरानी की बात ये है की वो सिर्फ 22 साल की हैं और IAS Officer बनने के लिए ये उनका पहला एटेम्पट था।
नाम: टीना डाबी
All IndiaRank: 1
Roll No:0256747
उम्र: 22 साल
Civil Services Exam में no. of attempts: 1
चुना गया विषय: Poltical Science / राजनीति शास्त्र
Schooling: Convent of Jesus and Mary School
College: Lady Shri Ram College (दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक)
किस medium से exam और interview दिया: English
Home town/city: Delhi, (बर्थ प्लेस : भोपाल)
क्या CSE के लिए कोई coaching की : हाँ, दिल्ली में की
Service preferences (Top-5): आईएस,आईपीएस,आईएफएस, आईआरएस(आईटी),आईआरएस (सीई)
स्टेट कैडर प्रेफरेंस: हरयाणा

टीना डाबी का Educational Background
Class 10 (सीबीएसई): 90.2%
Class 12 (सीबीएसई): 91.4% (आर्ट्स सब्जेक्ट)
Graduation: Political Science (Eco majors)- 81.5%
Post-graduation:  नहीं किया है
Hobbies & Extracurricular achievements Hobbies:
o    Painting (मधुबनी आर्ट )
o    ट्रेवल करना
o    खेलना
o    गाना
o    बास्केटबॉल
o    Guitar बजाना
o    फोटोग्राफी
o    and reading novels of Jane Austen

Achievements:
o    University gold medal-political science
o    University topper-academic year
o    Best all round student award











Some interesting Facts:
o    टीना के माता-पिता दोनों ही trained Engineers हैं और उन्होंने भी UPSC एग्जाम clear किया हुआ है। माता जी पहले ही voluntary retirement ले चुकी हैं।
o    Tina की एक छोटी बहन हैं, वो भी आगे चल कर IAS officer बनना चाहती हैं।
o    Tina शुरू से ही अपने school और college में topper रही हैं।
o    उनका birth place Bhopal है और अब उनका परिवार Delhi में settled है।

सफलता का श्रेय किसे देती हैं :
अपनी माँ को। माँ ने ही शुरू से उन्हें IAS के लिए inspire किया और preparation में पूरी तरह उनके साथ लगी रहीं। इसलिए Tina कहती हैं, “इस success पे जितना हक़ मेरा है उतना ही मेरी माँ का भी है ”
माँ से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, “ Tina ने बहुत -बहुत मेहनत की है …10-10 घंटे पढ़ती रहती थी।।कहना पड़ता था कि बस अब सो जाओ …”
उनकी माँ को उनपर बहुत गर्व है, उनका कहना है –
My daughter- My Hero
Civil Services Exam में सफलता के लिए क्या करना चाहिए:
इस प्रश्न के उत्तर में Tina कहती हैं :
1.    Hard work करते रहिये …there is no substitute to hard work।
2.    हार मत मानिए
3.    Focused approach रखिये
4.    Disciplined रहिये …।सब कुछ छोड़ कर पढाई करिये।
5.    Patience रखिये
6.    Determined रहिये …कोई भी दिन बेकार न जाये।
Tina ने state cadre preference में Haryana का नाम दिया है। जिसके कई कारण हैं, हरयाणा उनके घर यानि दिल्ली से सबसे करीब है, हरयाणा में gender inequality की बड़ी समस्या है जिसे वो address करना चाहती हैं, etc
तो ये तो हो गयी media से की गयी बातें। अब आते हैं main बात पर …
Tina की सफलता का सबसे बड़ा कारण क्या है ?
Tina जब 11th class में थीं तब उन्होंने peer pressure की वजह से Science subjects chose किये थे …पर अपनी माँ के समझाने पर कि तुम्हारा interest humanities subjects में अधिक है और तुम्हे वही पढ़ना चाहिए …टीना ने अपने subject change करा दिए और Arts subjects पढ़ने लगीं।
चूँकि उनके मात -पिता भी civil servants हैं इसलिए घर का माहौल ही कुछ ऐसा रहा होगा कि Tina को ये बात clear थी कि आगे चल कर उन्हें भी UPSC के exam में बैठना है। लिहाजा, वो 11th से ही अपने favourite subject Political Science को पढ़ने लगीं और आगे चल कर civil services exam में भी इसी subject को opt किया।
अपने interview में उन्होंने बताया कि वो कभी भी 8 घंटे से कम नहीं पढ़ीं और बहुत बार 14 -14 घंटे भी पढ़ाई की।
अगर हम उनका average study hours 10 भी मान लें तो ग्यारहवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक में ही उन्होंने 5 साल खूब जम कर पढ़ाई की। अगर इसे घंटो में calculate करें तो ये होता है :
5x365x10= 18250 घंटे।
जिसमे से I am quite sure की इन अठारह हज़ार + घंटो में से directly-indirectly कम से कम दस हज़ार घंटे IAS एग्जाम से रिलेटेड चीजें पढने में लगायी होंगी, खासतौर से IAS के अपने optional subject Political Science को उन्होंने ख़ासा time दिया होगा, यही वजह है कि Political science में वो University Gold medalist भी रही हैं।
यानि, उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है काफी पहले से अपने लक्ष्य का पता होना और उसे पाने के लिए 10000 घंटे से अधिक की कड़ी मेहनत करना।
लेकिन शायद आप सोच रहे हों की बहुत से लोग 10000 या उससे अधिक घंटे पढ़ाई करते हैं पर हर कोई आईएएस अफसर नहीं बन पता?
इसका राज छिप है “10000 hour rule” के दो शब्दों में…”deliberate practice” यानि जानबूझ कर अपने काम में महारथ हासिल करने के लिए एफ्फोर्ट्स डालना।
तैयारी बहुत लोग करते हैं पर मुझे लगता है कि जो लोग क्वालीफाई करते हैं वे इस एग्जाम से जुड़े हर एक aspect में खुद को improve करते रहते हैं। फिर चाहे वो लिखने का तरीका हो, subject knowledge  हो, interview की तैयारी हो, हर एक चीज में खुद को पहले से बेहतर बनाते चलते हैं। बहुत से लोग जिस चीज में अच्छे हैं बस उसी को और अच्छा करने में लगे रहते हैं लेकिन qualifiers अपनी weaknesses पर कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी strengths को और बेहतर बनाते हैं।
और घंटों पढाई करने पर भी चयनित न होने का एक रीज़न मुझे आईएएसश्रेयांश मोहन (रैंक 447) के इन शब्दों में नज़र आता है-
ज्यादा घंटे पढने की बजाए ज्यादा ईमानदारी से पढने की आदत डालें।
सची ही तो है, लोग किताबें तो घंटों लेकर बैठे रहते हैं पर पढ़ते कितना है ये मायने रखता है!
और लक फैक्टर भी कहीं न कहीं अपना role play करता है इसलिए कुछ लोग सब कुछ करने के बावजूद चूक जाते हैं…खैर ऐसे लोगों के लिए ही तो UPSC ने multiple attempts allow कर रखे हैं… so never give up…मंजिल ज़रूर मिलेगी।

दोस्तों, लक्ष्य जितना पहले clear हो जाए उसे पाने की तैयारी भी उतनी पहले से शुरू हो सकती है …और जितनी पहले तैयारी शुरू हो जाती है उतनी ही अधिक हमारे success की probability बढ़ जाती है। इसलिए, आज इस बात में time invest करना कि मैं आज से 5 साल या 10 साल बाद क्या बनना या करना चाहता हूँ …आपको एक advantageous position में डाल सकता है। So, do think about your life…do think about your future…और जब वो picture clear हो जाए तो उसे अपनी मेहनत और अपनी skills से draw करना शुरू कर दीजिये …master-piece बनने में time तो लगता ही है