Tuesday, 14 June 2016

Current Affair 4 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.खट्टर ने किया ‘जय जवान आवास योजना’ का शुभारम्भ
i.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर जिले के मातनहेल गांव में राज्य का तीसरा सैनिक स्कूल खोलने तथा ‘जय जवान आवास योजना’ के तहत बहादुरगढ़ के बाद करनाल में दूसरी आवासीय कॉलोनी बनाने की घोषणा की है।
ii.उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने के साथ ही योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान किया है। iii.खट्टर ने यहां सैक्टर-7 स्थित राजीव विहार में..जय जवान आवास योजना.. का भूमि पूजन करने के उपरांत पूर्व सैनिकों की रैली को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी।
iv.पूर्व सैनिकों को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में तीन हजार पद पूर्व सैनिकों से भरे जाएगे। 

2.सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड के ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी
i.एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड (एसजीबी) योजना के लिए बोली लगाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।
ii.एसजीबी के तहत सोने के रूप में सरकारी प्रतिभूतियां होती हैं। यह सोने को भौतिक रूप में रखने के बदले उसका विकल्प उपलब्ध कराती है। ये बॉन्‍ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
iii.एक सर्कुलर में बंबई शेयर बाजार ने कहा कि उसे सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड योजना के लिए प्राप्ति कार्यालय के रूप में काम करने को रिजर्व बैंक की मंजूरी मिल गई है। 

3.मुहम्मद अली के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक
i.लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और फरहान अख्तर जैसी हस्तियों ने बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है| वह 74 साल के थे| 
ii.लॉस एंजेलिस में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को उनका निधन हो गया| 
iii.उन्हें दो जून को श्वास संबंधी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था|

4.भारत बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार व्यवस्था एचसीओसी में शामिल हुआ
i.भारत वैश्विक बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार व्यवस्था में शामिल हो गया है| भारत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के मिसाइल कार्यक्रम पर इसका कोई असर नहीं होगा|
ii.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था में प्रवेश भारत की कोशिश रास्ते पर है और सदस्यता देने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है|
iii.भारत राजनयिक माध्यमों से वियना में एचसीओसी सेंट्रल कांटेक्ट की अधिसूचना जारी होने के साथ बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के लिए हेग आचार संहिता (एचसीओसी) में शामिल हो गया|
iii.एचसीओसी एक स्वैच्छिक, कानूनी तौर पर अबाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय विश्वास बहाली और पारदर्शी कदम है|

5.नीता अंबानी आईओसी के लिए नामित
i.उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता के लिए नामित किया गया है। 
ii.यदि उन्हें दो से चार अगस्त तक होने वाले आईओसी सत्र में चुना जाता है तो वह दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी।
iii.स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है। उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक के अलावा परालंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।

6.ओला कैब ऑपरेटरों के लिए नया मोबाइल एप
i.टैक्सी एप ओला ने नया ‘ओला ऑपरेटर’ एप लांच किया है। इसे उन उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जो ओला प्लेटफार्म पर अपनी कारें खुद चलाते हैं या ड्राइवर से चलवाते हैं। 
ii.ओला ने एक बयान जारी कर कहा कि इस एप की मदद से एक अकेले वाहन से लेकर वाहनों के विशाल बेड़ा चलवाने वाले ऑपरेटर मात्र एक बटन दबाकर वास्तविक समय-आधारित ट्रैकिंग एवं प्रदर्शन के जरिए कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर सकते हैं।

7.कम्प्यूटेक्स एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी व्यापार शो ताइपेई में आरम्भ
i.एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी व्यापार शो कम्प्यूटेक्स ताइपेई में  शुरू हो गया है| 
ii.प्रौद्योगिकी व्यापार शो में 30 देशों की 1600 से अधिक कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु मौजूद हैं| इससे और अधिक आकर्षित बना गया है|
iii.पिछले पांच सालों में अब तक सबसे अधिक संख्या में देशों की भागीदारी से यह सबसे बड़ा व्यापार शो बन गया है| व्यापार शो कम्प्यूटेक्स का समापन आज होगा| 

8.फ्रेंच ओपन : मिक्सड डबल्स में हारीं सानिया, जीते पेस
i.फ्रेंच ओपन के मिक्सड डबल्स फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 4-6,6-4 और 10-8 से हराया|
ii.इस टूर्नामेंट में हिंगिस और पेस की जोड़ी गैर वरीयता प्राप्त थी|
इस जोड़ी ने अभी तक तीन ग्रैंडस्लैम जीते हैं| 
iii.हालांकि पेस ने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है| पेस का यह 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब है| उन्होंने 10 मिश्रित और 8 युगल खिताब जीते हैं| 

Current Affair 7 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.RBI मौद्रिक नीति समीक्षा, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
i.आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने मुद्रास्फीति बढने के जोखिम का उल्लेख करते हुए अपनी मुख्य नीतिगत दरें अपरिवर्तित रखीं हैं लेकिन कहा कि केंद्रीय बैंक उदार मौद्रिक नीति का अपना रुख बरकरार रखेगा बशर्ते आंकड़े अनुकूल हों। रिजर्व बैंक ने अपनी द्वैमासिक नीतिगत समीक्षा में आज अपने अल्पकालिक ऋण पर ब्याज (रेपो) को 6.5 प्रतिशत और बैंकों पर लागू आरक्षित-नकदी भंडार की अनिवार्यता चार प्रतिशत पर फिलहाल बरकरार रखा है।
ii.राजन ने समीक्षा में कहा है, मुद्रास्फीति के अप्रैल के आंकड़े अप्रत्याशित 'रूप से उंचे' रहने से मुद्रास्फीति की भावी दिशा कुछ और अधिक अनिश्चत हो गयी है। उन्होंने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन को इस मामले में बड़ा जोखिम बताया है। 
iii.राजन ने ब्याज कम न करने के औचित्य के बारे में कहा, अप्रैल की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद आये आंकड़ों में मुद्रस्फीतिक का दबाव उम्मीद से अधिक तेजी से बढा है। ऐसा कई खाद्य उत्पादों और जिंसों के मूल्यों के बढने से प्रेरित हुआ है जिसका मौसमी उतार चढाव से संबंध नहीं है।

2.शिमला में बना देश का पहला हरित डाटा केंद्र
i.मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला के मैहली में राज्य डाटा केंद्र और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए भवन का लोकार्पण किया है। उन्होंने माना कि यह देश का पहला हरित डाटा केंद्र बन गया है। इससे कागजों का इस्तेमाल नाममात्र का होगा। ऊर्जा की खपत भी कम होगी। उन्होंने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से 101 ई-गवर्नेंस सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
ii.हिमाचल ऑनलाइन भू-अभिलेख उपलब्ध करवाने वाला भी देश का पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के लिए मोबाइल पार्किंग ऐप का शुभारंभ किया। इसे शीघ्र अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। डाटा केंद्र के निर्माण पर 58 करोड़ और विभाग के नए भवन के निर्माण पर 8.66 करोड़ की लागत आई है।
iii.मुख्यमंत्री ने ई-जिला परियोजना में राजस्व और कल्याण सेवाओं की प्रस्तुति भी देखी। इसमें विभिन्न विभागों का डाटा बेस संकलित किया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश का अपना डाटा केंद्र होना गौरव की बात है। ऊर्जा उपयोग क्षमता को बढ़ाकर यह ऊर्जा खपत को कम करता है। 

3.गुवाहाटी बना देश का पहला “सिटी एनिमल ” वाला शहर
i.पूर्वोत्तर के सब से बड़े राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी आज से ‘शहर जीव’ यानी ” सिटी एनिमल ” वाला देश का पहला शहर बन गया हैI कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला प्रशासन ने ब्रहमपुत्र और उस के सहायक नदियों में पाए जाने वाले ” गंगीय रिवर डॉल्फिन ”  को गुवाहाटी शहर का प्रतीक घोषित किया है।
ii.जिला प्रशासन ने शहर का प्रतीक जीव तय करने के लिए तीन संरक्षित जीवों के वास्ते ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग कराया था। इस वोटिंग प्रतियोगिता में 60 हज़ार लोगों ने भाग लिया थाI यह घोषणा उस वोटिंग के नतीजे के आधार पर की गयी है| इस तरह गुवाहाटी देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां किसी जानवर को शहर का जानवर घोषित किया गया है I
iii.ये तीनों ही जीवन विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस प्रतिस्पर्धा में ” गंगीय रिवर डॉल्फिन ” के अलावा काला सॉफ्टशेल टर्टल (बोर कासो) कछुआ और ग्रेटर एडजुटैंड स्टोर्क (हरगिला) थे। ग्रेटर एडजुटैंड स्टोर्क एक विशेष प्रकार का सारस है।

4.इंटरनेशनल एयरोस्पेस प्रदर्शनी में विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान थॉर प्रदर्शित
i.एयरबस द्वारा बर्लिन में आयोजित इंटरनेशनल एयरोस्पेस प्रदर्शनी में विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान थॉर प्रस्तुत किया गया है|
ii.थॉर नामक यह ड्रोन हाई-टेक वस्तुओं को असल जीवन में उपयोग किये जाने के प्रयोग का एक हिस्सा है| यह किसी सफेद विमान जैसा दिखता है| 
iii.यह केवल तीन भागों द्वारा तैयार विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान है| इसमें कोई खिड़की नहीं है, इसका वजन 21 किलोग्राम (46 पाउंड) एवं इसकी लम्बाई चार मीटर (13 फीट) से कम है| यह हल्का, तीव्र एवं सस्ता विकल्प है| इसकी प्रारंभिक उड़ान नवम्बर 2015 को जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में की गयी थी|

5.डेशॉना बार्बर ने मिस यूएसए का ख़िताब जीता
i.अमेरिकी सेना की लॉजिस्टिक कमांडर और आईटी एनालिस्ट डेशॉना बार्बर ने वर्ष 2016 का मिस यूएसए ख़िताब जीता है| 
ii.लास वेगास में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मिस हवाई चेलसिया हार्डिन और मिस जॉर्जिया इमानी जोवन डेविस को पीछे छोड़कर यह ख़िताब जीता है|
iii.26 वर्षीय बार्बर अब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी| उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यदि मौका मिले तो इराक में जाकर युद्ध में भाग लेना चाहेंगी|

6.अशोक गणपति एयरटेल बिज़नेस के निदेशक नियुक्त
i.अशोक गणपति को भारती एयरटेल लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया है| वे 1 जुलाई 2016 से यह पद ग्रहण करेंगे|
ii.गणपति को मनीष प्रकाश के स्थान पर नियुक्त किया गया है| वे भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल (भारत एवं दक्षिण एशिया) को रिपोर्ट करेंगे| 
iii.इस दौरान अशोक एयरटेल के बी2बी पोर्टफोलियो का विकास करेंगे| यह पोर्टफोलियो विभिन्न कम्पनियों, सरकारी संस्थाओं एवं कॉरपोरेट इकाईयों के साथ काम करता है|

7.मुख्यमंत्री ने हवा में प्रदूषण की चेतावनी के लिए, मोबाइल एप लॉन्च किया
i.मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के तीन शहरों, जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर की हवा में प्रदूषण के स्तर की जानकारी एवं चेतावनी देने के लिए मोबाइल एप ‘‘राजवायु‘‘ को लाँच किया है। 
ii.यह एप राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा यूनिसेफ राजस्थान तथा केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है।
iii.राजे ने इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की मॉनीटरिंग के लिए राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा राजकॉम्प द्वारा तैयार मोबाइल एप ‘दृष्टि‘ की भी शुरूआत की। राजवायु एप प्रदूषण मापक यंत्रों और मौसम संवेदी उपकरणों पर आधारित है। 
iv.इन मशीनों द्वारा संकलित डाटा के माध्यम से यह एप आमजन को हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के स्तर की जानकारी देगा। साथ ही यह शहर के तापमान, नमी की मात्रा, हवा की गति, मौसम संबंधी चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी करेगा।

8.उमंग बेदी भारत में फेसबुक के प्रबंध निदेशक नियुक्त
i.सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने भारतीय परिचालन के लिए उमंग बेदी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बेदी इससे पहले एडोबी में प्रमुख कार्यकारी रह चुके हैं।
ii.फेसबुक ने एक बयान में कहा कि उमंग कतिगा रेडडी का स्थान लेंगे। कतिगा कंपनी के अमेरिका स्थित मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
iii.उमंग बेदी जुलाई में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

9.स्वच्छ गंगा के लिए 5 राज्यों में ‘स्वच्छ युग’ अभियान
i.पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए सरकार ने तीन केंद्रीय मंत्रालयों के सहयोग से 'स्वच्छ युग' अभियान शुरू किया है।
ii.गंगा नदी के किनारे पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 52 जिलों की 1,651 पंचायतों में कुल 5,169 गांव हैं।
iii.एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय, युवा मामलों के मंत्रालय एवं जल संसाधन मंत्रालय सहयोगात्मक तरीके से इस अभियान पर काम कर रहे हैं।
iv.इस अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन के समन्वय के तहत युवा मामलों का मंत्रालय, भारत स्काउट और गाइड, नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी युवा एजेंसियों की सहायता को सूचीबद्ध कर रहा है।

10.दीया मिर्जा ‘स्वच्छ साथी’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनी
i.बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के युवा आधारित ‘स्वच्छ साथी’ छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऐम्बेसेडर नामित किया गया है|
ii.स्वच्छ साथी कार्यक्रम एक स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक युवा और देश के सपने का साकार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा|
iii.दीया एक युवा आइकॉन है और स्वच्छ भारत की सक्रिय प्रचारक रहीं हैं और ये ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचने में मदद करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ शख्स होंगी|

11.कुलमीत बावा एडोब दक्षिण एशिया के एमडी नियुक्त
i.एडोब ने कुलमीत बावा को कम्पनी के दक्षिण एशिया क्षेत्र का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है| वे 24 जून 2016 से कार्यभार संभालेंगे|
ii.बावा, उमंग बेदी का स्थान लेंगे, बेदी पांच वर्ष तक कम्पनी में कार्यरत रहे| बावा एडोब के एशिया पसिफ़िक के अध्यक्ष पॉल रोब्सन को रिपोर्ट करेंगे| वे एडोब के उपभोक्ता से प्रत्यक्ष बिजनेस स्थापित करने वाले विभाग का नेतृत्व करेंगे|
iii.वर्तमान में बावा भारत में एडोब के सेल्स प्रमुख हैं| 

12.गरबाइन मुगुरूजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल ख़िताब जीता
i.स्पेन की गरबाइन मुगुरुज़ा ने विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में हराकर महिला एकल ख़िताब जीत लिया है|
ii.22 साल की मुगुरूजा 1998 में अरांत्जा सांचेज विसारियो के बाद पेरिस में महिला चैंपियन बनने वाली स्पेन की पहली खिलाड़ी हैं| इससे पहले फ्लाविया पेनेटा ने वर्ष 2015 में अमेरिकी ओपन जबकि एंजेलिक कर्बर ने वर्ष 2016 में आस्ट्रेलिया ओपन में यह कारनामा किया था|
iii.गरबाइन मुगुरुजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में सेरेना विलियम्स को 7-5, 6-4 से हराया|

13.शारापोवा को पछाड़ दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना
i.फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोब्र्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई। सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डालर कमाये।
ii.रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी। अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड से एक खिताब दूर है। 
iii.उसके कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डालर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डालर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी तीसरे नंबर पर है।

Current Affair 8 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया
i.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसका विषय था - स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह| महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के कारण महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं| इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है| 
ii.वे गलती से प्लास्टिक को अपना आहार समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है| वैज्ञानिक इससे मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं|
iii.संयुक्त राष्ट्र ने इस अवसर पर एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके विजेताओं को इसके मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया|

2.राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर स्थापित होगी नई इंडिया रिजर्व बटालियन : राजनाथ सिंह
i.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर नई इंडिया रिजर्व बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है।
ii.राजनाथ सिंह ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनवारण करने के बाद आयोजित समारोह में यह घोषणा की। 
iii.अपने संबोधन में उन्होंने जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में ग्लोबल सेन्टर फॉर काउंटर टेरेरिज्म की स्थापना तथा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य को गति देने की घोषणा भी की।
iv.केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने त्याग और बलिदान के साथ अपने शासन और सम्मान को सुरक्षित रखा और कभी भी मुगलों के आगे नहीं झुके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत सरकार महाराणा प्रताप के योगदान को इतिहास में कभी भी कम नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की जुबां और स्मृति से महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथा कभी नहीं मिट सके।'

3.रेल मंत्री ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन के विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 151 करोड़ की लागत से तैयार हुए 155 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया है| मेरठ सिटी स्टेशन पर 2.52 करोड़ रुपए में लगने वाले दो एस्केलेटर और लिफ्ट का शिलान्यास किया|
ii.इससे पहले गाजियाबाद – मेरठ सिटी के बीच भी इलेक्ट्रिफिकेशन का पूरा किया जा चूका है| दोनों को मिलाकर करीब 161 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण का काम किया गया है| पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार विकास को गति देने के लिए हर राज्य में संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेल लाइन का निर्माण होगा|
iii.पहले प्रति दिन चार किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी, अब यह लक्ष्य 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन बिछाने का है| रेलवे ने यूपी को प्राथमिकता दो साल में उप्र को 4500 करोड़ रुपए दिए हैं|
iv.पश्चिमी यूपी में जरूरत के मुताबिक नई ट्रेन हाईस्पीड और सेमी स्पीड ट्रेनें चलायी जाएंगी| टेंडर प्रक्रिया आसान करके इसका अधिकार जीएम और डीआरएम को दे दिया है|

4.भारत और एशियाई विकास बैंक के बीच 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
i.भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर जून 2016 में हस्ताक्षर किए हैं| यह समझौता ओडिशा में सिंचाई के आधुनिकीकरण और जल प्रबंधन सुधार के लिए किया गया|
ii.उपरोक्त ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय संस्थान), आर्थिक मामलों के विभाग श्री राजकुमार तथा एशिया विकास बैंक की भारत रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एम. टेरेसा खो ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.यह ऋण ओडिशा एकीकृत सिंचाई कृषि तथा जल प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत 157.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय सुविधा का दूसरा भाग है| इस राशि का इस्तेमाल सात सिंचाई उप-परियोजनाओं को आधुनिक बनाने के लिए किय़ा जाएगा| निवेश के लिए चयनित क्षेत्र हैं वेतरणी, ब्राहम्णी, बुढ़ाबालंगा, सुबर्णरेखा नदी बेसिन तथा महानदी डेल्टा|

5.सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हेतु रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी
i.एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड (एसजीबी) योजना हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बोली लगाने की मंजूरी मिल गई है| यह घोषणा बंबई शेयर बाजार ने 04 जून 2016 को एक सर्कुलर के माध्यम से की|
ii.यह बॉन्‍ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं| एक्सचेंज की एसजीबी निर्गम के लिए अपने सदस्यों और उनके ग्राहकों से बोली लेने के लिए ऑनलाइन बोली मंच उपलब्ध कराने की योजना है|

6.शाहिद रसूल एशिया के राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक नियुक्त
i.संचार प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शाहिद रसूल ने एशिया राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक का पद ग्रहण किया है|
ii.रसूल सीईएमसीए को दूरस्थ शिक्षा के लिए शैक्षिक संसाधनों का उचित उपयोग करने हेतु गाइड करेंगे|
iii.इससे पहले वे कश्मीर यूनिवर्सिटी में शैक्षिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के निदेशक थे| उन्होंने सायराक्यूज यूनिवर्सिटी से संचार प्रौद्योगिकी में एमएस डिग्री प्राप्त की| इसके अतिरिक्त उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डॉक्टरेट भी की|

7.नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन
i.नेपाल के वरिष्ठ संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे| गुरुंग नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार थे|
ii.उनका अंतिम संस्कार काठमांडू में पूरे राजकीय सम्मान सहित किया गया, इस दौरान उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री भीम रावल भी मौजूद थे| नेपाली सेना ने उन्हें अंतिम सलामी दी|
iii.गुरुंग ने वर्ष 2007 में नेपाल के राष्ट्रीय गान “सायु थुंगा फूलका हामी” गीत गाया. इसकी रचना ब्याकुल मैला ने की| 

8.शतरंज ग्रैंडमास्टर विक्टर कोर्चनोई का निधन
i.शतरंज के प्रसिद्ध खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई का स्विट्ज़रलैंड स्थित वोह्लेन में निधन हो गया है| वे 85 वर्ष के थे|
ii.कोर्चनोई तीन विश्व चैंपियनशिप मैचों में खेले लेकिन वे हर मैच में एनाटोली कारपोव से हार गये| वे कभी विश्व विजेता नहीं बन पाए|
iii.वे चार बार यूएसएसआर चैंपियन रहे तथा पांच बार यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने वाली सोवियत टीम का हिस्सा भी रहे हैं. वे छह बार शतरंज ओलंपियाड जीतने वाली टीम में भी शामिल रहे| उन्होंने सितम्बर 2006 में विश्व सीनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती|

9.युद्धाभ्यास डेज़र्ट ईगल-II का समापन
i.भारतीय वायु सेना (आईएएफ) एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मध्य द्विपक्षीय सैन्य युद्धाभ्यास का समापन हुआ है| दोनों सेनाओं के बीच यह दूसरा युद्धाभ्यास था|
ii.दस दिवसीय इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने आबु धाबी के अल-धारा एयर बेस ने 22 मई 2016 को भाग लेना आरंभ किया था| 
iii.इसमें भारतीय वायु सेना की ओर से एसयू 30 एमकेआई, मिराज 2000-09 एवं यूएई की ओर से एफ-16 ब्लॉक 60 ने भाग लिया| विपरीत परिस्थितियां एवं 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद भारतीय वायुसेना ने उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया|

10.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण
i.केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने छत पर सौर ऊर्जा विकसित करने के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण किया है| इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्वायत संस्था राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने विकसित किया है|
ii."सूर्यमित्र" मोबाइल एप अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड कर पूरे भारत में इस्तेमाल किया सकेगा|
iii.यह एप एक उच्च प्रौद्योगिकी मंच पर है जिसमें कई हजार कॉल को एक साथ संभालने की क्षमता है| इस एप के माध्यम से न सिर्फ लोगों को जानकारी मिलेगी बल्कि युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे| इस मोबाइल एप को चलाने के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी जिससे भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे|

11.टिंटू लुका ने एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता
i.टिंटू लुका ने चेक गणराज्य के प्राग में जोसफ ओडलोजिल मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है|
ii.एशियाई चैम्पियन 2013 विश्व युवा चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता आइसलैंड की अनिता एच से पीछे रही जिसने दो मिनट 00.54 सेकंड का समय लिया है| टिंटू ने 2:00.61 सेकंड का समय लिया|
iii.टिंटू अभी सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में 30वें स्थान पर है| पूर्व विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या 1:56.64 सेकंड के साथ शीर्ष पर है| लुका का राष्ट्रीय रिकार्ड 1:59.17 सेकंड है|

12.ईडन गार्ड्ंस में होगा पहला गुलाबी गेंद डे-नाइट टेस्ट
i.टेस्ट क्रिकेट प्रारूप को और लोकप्रिय बनाने के लिए गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट का पहला मैच देश में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्ड्ंस मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
ii.पश्चिम बंगाल के घरेलू टूर्नामेंट सुपर लीग का फाइनल 17 से 20 जून तक फ्लड लाइट में खेला जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह प्रयास सफल होगा और भविष्य में यह भारत को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी में मदद करेगा।
iii.गांगुली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है और इसे बचाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिये। गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए दिन-रात्रि टेस्ट को लोगों का काफी समर्थन मिला था। सुपर लीग का फाइनल दूधिया रौशनी में कराया जाना एक परीक्षण ही है।

13.जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2016 की मेजबानी लखनऊ करेगा
i.अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लखनऊ करेगा|
ii.जूनियर हाकी विश्व कप का आयोजन लखनऊ में 8 से 18 दिसंबर 2016 तक होगा| पहली बार लखनऊ में किसी अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा| जूनियर हाकी विश्व कप जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हाकी प्रतियोगिता है|
iii.इस टूर्नामेंट में दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हाकी टीमें हिस्सा लेंगी| प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा| महिला जूनियर विश्व कप 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2016 तक चिली के सेंटियागो में खेला जाएगा.

Current Affair 9-10 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.बिहार में शुरू हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस
i.आज से बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के लिए चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन सेवा शुरू किया। इसके अलावा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खगौल रेलवे ओवरब्रिज का भी मोतिहारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।
ii.चंपारण सत्याग्रह शताब्दी साल के अवसर पर रेलमंत्री ने बापू की कर्मभूमि से इस ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने स्थानीय एमएस कॉलेज के मैदान से रिमोट के जरिये 11 बजे कर 24 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया जाएंगे। 
iii.मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने रिमोट के जरिये मोतिहारी के बलुआ रेलवे क्रासिंग पर बने ऊपरगामी पुल व पूर्णिया-बनमनखी बड़ी लाइन का भी लोकार्पण किया।

2.एक्सिस बैंक का ग्रीन बाँड लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध
i.नयी दिल्ली, निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने लंदन शेयर बाजार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एशिया का पहला ग्रीन बाँड जारी कर पाँच अरब डॉलर पूँजी जुटाई है। 
ii.बैंक ने आज जारी बयान में बताया कि ग्रीन बाँड से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल हरित ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के विकास के साथ ही सरकार के 2022 तक एक लाख 75 हजार मेगावाट (175 गीगावाट) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में किया जाएगा।
iii. लंदन शेयर बाजार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल राठी ने कहा, “एक्सिस बैंक लंदन शेयर बाजार में इक्विटी जारी करने वाले विशिष्ट बैंक के साथ ही भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित आईएफसी के मसाला बाँड कार्यक्रम का भी साझेदार रहा है। इसलिए, आज बैंक के वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में आना आश्चर्यजनक नहीं है। उसके द्वारा जारी ग्रीन बाँड हमारे लिए सम्मान की बात है।

4.भारतीय लेखक अखिल शर्मा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य सम्मान से पुरस्कृत
i.भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक अखिल शर्मा को 'अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है| यह आयरलैंड का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है| 
ii.इसे उनके आत्मकथात्मक उपन्यास 'फैमिली लाइफ' के लिए दिया गया| उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख यूरो (करीब 75 लाख रुपये) की राशि मिली|
iii.'फैमिली लाइफ' को वर्ष 2015 का फोलियो पुरस्कार भी मिल चुका है| यह पुरस्कार ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित फिक्शन श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को दिया जाता है| उस समय पुरस्कार स्वरूप अखिल को ट्रॉफी और 40 हजार पौंड मिले थे| 

5.गूगल और टाटा की संयुक्त पहल "इंटरनेट साथी" का पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ
i.इंटरनेट सर्च इंजन गूगल और टाटा ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से पहल करके "इंटरनेट साथी" का कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ किया है|
ii.इस पहल का उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे पुरुलिया आदि में डिजिटल लैंगिक अंतर को कम करना है, जहां लड़कियों को इंटरनेट का उपयोग करने और दूसरों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा| 
iii.इंटरनेट साथी पांच राज्यों में सफलतापूर्वक शुरू किया गया| जुलाई 2015 में, यह पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में शुरू हुआ|

6.महाराष्ट्र में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को मनाया जाएगा योग दिवस
i.महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को योग दिवस मनाया जाएगा|
ii.राज्य स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ऑर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, समर्थ व्यायाम मंदिर भारत स्वाभिमान न्यास सहित अन्य योग संस्थानों के साथ हाल ही में बैठक की और 21 जून को जिला स्तर पर बड़े पैमाने से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के तरीकों पर चर्चा की|
iii.उन्होंने कहा, यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष 12-21 जनवरी के बीच योग महोत्सव के आयोजन हेतु हर जिले में एक योग समिति का गठन किया जाएगा और राज्य स्तर पर गठित अन्य समितियां इनकी निगरानी और समन्वयन करेंगी|

7.संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून रूस के “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” सम्मान से सम्मानित
i.रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून को “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” (order of friendship) सम्मान से सम्मानित किया है|
ii.बान को यह सम्मान शांति, दोस्ती, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत बनाने में विशेष गुण के लिए सम्मानित किया गया है|
iii.बान की-मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें और वर्तमान महासचिव हैं| महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे| 

8.नाटो ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया
i.उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों ने विशालतम संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया है| 
ii.यह नाटो के सैन्य कार्यक्रम का ही एक भाग है, इसे नाटो द्वारा वारसा में आयोजित किये जाने वाले शिखर सम्मेलन से कुछ समय पहले कराया जा रहा है| इसमें नाटो के सैनिक एवं सैन्य साजो-सामान बाल्टिक क्षेत्र में मौजूद रहेगा|
iii.यह अभ्यास ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब मध्य एवं पूर्वी यूरोप के देश रूस से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं|

9.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना लागू की
i.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना शुरू करने का फैसला किया है| पुरस्कार का उद्देश्य योग को प्रोत्साहित करना है|  
ii.वर्तमान में, आयुष मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है और वर्ष 2017 से योग्य व्यक्तियों को पुरस्कार वितरण शुरू कर देंगे|
iii.नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादकों के सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने इस योजना की घोषणा की|
iv.सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के साथ किया गया| सम्मेलन योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2016 हेतु रूप रेखा बनाने के उद्देश्य के तहत अग्रणी श्रृंखला का हिस्सा है|

10.भारतीय मूल के प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य क्वीन द्वारा सम्मानित
i.वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप (डब्ल्यूएमजी) के संस्थापक प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा रेजियस प्रोफेसरशिप से सम्मानित किया गया है| 
ii.वे भारतीय ब्रिटिश इंजिनियर, शिक्षाविद एवं सरकारी सलाहकार हैं| वर्ष 1980 में वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक में मैन्युफेक्चरिंग सिस्टम्स के प्रोफेसर बने तथा उन्होंने वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप की स्थापना की|
iii.वर्ष 1997 में उन्हें आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया तथा 2003 में नाईट की उपाधि दी गयी| उन्हें 3 जून 2004 को काउंटी ऑफ़ वेस्ट मिडलैंड में लाइफ पियर बनाया गया|

11..विश्व बैंक ने वैश्विक विकास दर का अनुमान घटाया
i.विश्व बैंक ने 2016 के लिए वैश्विक विकास दर अनुमान को घटाकर 2.4 फीसदी कर दिया और कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है। 
ii.ताजा अनुमान जनवरी में घोषित अनुमान से 0.5 प्रतिशतांक कम है। बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा, “वैश्विक वित्तीय संकट के सात साल बीत चुके हैं, फिर भी वैश्विक अर्थव्यवस्था रफ्तार में आने के लिए संघर्ष कर रही है।”
iii.रपट में विकासशील देशों के लिए विकास दर अनुमान 0.6 प्रतिशतांक घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया। वहीं विकसित देशों के लिए अनुमान को 0.5 प्रतिशतांक घटाकर 1.7 फीसदी कर दिया गया।

12.वैश्विक शांति सूचकांक में भारत 141वें स्थान पर
i.भारत को एक वैश्विक शांति सूचकांक में 141वें स्थान पर रखा गया और इस तरह से उसे बुरंडी, सर्बिया तथा बुरकिना फासो जैसे देशों से भी कम शांति वाला बताया गया। इसमें कहा गया कि भारत में 2015 में हिंसा से अर्थव्यवस्था पर 680 अरब डॉलर का असर हुआ।
ii.वैश्विक संस्थान इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) द्वारा संग्रहित 163 देशों के आंकड़ों में सीरिया को सबसे कम शांति वाला देश कहा गया है जिसके बाद के क्रम में दक्षिण सूडान, इराक, अफगानिस्तान और सोमालिया हैं।
iii.दूसरी तरफ आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बताया गया है जिसके बाद डेनमार्क और ऑस्टि्रया आते हैं। इस साल भारत की रैंकिंग में दो स्थानों का सुधार हुआ है लेकिन अध्ययन कहता है कि देश की शांति का स्तर पिछले साल में और बिगड़ गया है जिसका मतलब है कि रैंकिंग में थोड़ा इजाफा दूसरे देशों के और खराब प्रदर्शन की वजह से भी हो सकता है।

13.भारत दुनिया का तीसरा तेल उपभोक्ता
i.एक रिपोर्ट के अनुसार जापान को पछाड़ कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन गया है। एक रपट ‘बीपी स्टेटिस्टिकल रिव्यू आफ वर्ल्ड एनर्जी’ के अनुसार भारत की तेल मांग 2015 में 8.1 प्रतिशत बढी।  
ii.इसके अनुसार 41 लाख बैरल प्रतिदिन मांग के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन गया है। 
iii.साल 2015 में विश्व तेल खपत में भारत का हिस्सा 4.5 प्रतिशत रहा। तेल खपत के लिहाज से अमेरिका पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। 

14.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान की
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के लिए 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण मंजूर किया है| आईएमएफ द्वारा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सहायता प्रदान करने हेतु 168 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहले ही दिए जा चुके हैं|
ii.आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा 36 महीने की विस्तारित निधि सुविधा हेतु श्रीलंका को विशेष निकासी अधिकार प्रदान किया गया|
iii.इस विषय में 168.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रारंभिक संवितरण तुरंत किया जाएगा| बाकी राशि छह माह की अवधि में दी जाएगी| इसके अतिरिक्त द्विपक्षीय लोन एवं बहुपक्षीय लोन में 650 मिलियन का अतिरिक्त सहयोग दिया जायेगा|

15.डोपिंग मामला: शारापोवा पर दो साल का प्रतिबन्ध
i.रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रूसी खिलाड़ी पर मार्च महीने में ही तत्काल रूप से बैन लगा दिया गया था। उन्हें जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स मेल्डोनियम के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 
ii.इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय टेनिस संघ ने उन पर बैन लगाकर उनके प्रतियोगिताओं में टेनिस खेलने पर रोक लगा दी थी। शारापोवा (29) इस ड्रग्स का इस्तेमाल 2006 से कर रही थीं। लेकिन 1 जनवरी 2016 को वाडा ने इसे प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल कर लिया। मगर शारापोवा इसके इस्तेमाल की दोषी पाई गईं। 
iii.शारापोवा पर 26 जनवरी 2016 से अगले दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। पांच ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा के बैन के बाद काफ़ी विवाद भी हुए। लेकिन अब उन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया है और अगले दो साल वो टेनिस सर्किट पर नहीं दिखाई देंगी। 

16.एन आर विसाख मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने
i.तमिलनाडु के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विसाख ने मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं|
ii.सत्रह वर्ष के विसाख ने अंतिम दौर में ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष से ड्रा खेला| उन्होंने आठ अंक लेकर घोष और चंडीगढ के हिमाल गुसाईं के साथ शीर्ष पर थे|
iii.टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के कारण विसाख को विजेता घोषित किया गया| वे टूर्नामेंट के नौ साल के इतिहास में इसे जीतने वाले पहले भारतीय हैं| उन्हें तीन लाख रूपये पुरस्कार के तौर पर मिले जबकि घोष को दो लाख और गुसाईं को एक लाख रूपये मिले|

17.यूरो कप 2016: आज से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, फ्रांस और रोमानिया के बीच होगा पहला मुकाबला
i.फुटबॉल प्रेमियों के लिए शुक्रवार से मिली वर्ल्‍ड कहे जाने वाला यूरो कप-2106 शुरू होने जा रहा है| ये टूर्नामेंट फ्रांस के दस शहरों में आयोजित किया जाएगा| टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा| मुकाबले का आयोजन राजधानी पेरिस से 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित "डि फ्रांस" में होगा|
ii.'डि फ्रांस' वही स्टेडियम है जहां बीते साल आतंकी हमला हुआ था और 130 लोगों की मौत हुई थी| जिस वक्त नेशनल स्टेडियम के बाहर आतंकी हमला हुआ था| 
iii.उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद सहित करीब 80 हजार दर्शक वहां मौजूद थे| स्काटलैंड यार्ड ने यूरो कप 2016 यूएफा टूर्नामेंट के लिए फ्रांस जाने वाले या ब्रिटेन में पार्टियों के दौरान बड़ी स्क्रीन में फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटने वालों को आतंकी खतरे से सतर्क रहने को कहा है|

Current Affair 11 June, 2016

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत करा रहे हैं यह GK से Update रखेगी| 

1.दक्षिण चीन सागर के पास, भारत, जापान और अमेरिका का मालाबार युद्धाभ्यास शुरू
i.भारत, जापान और अमेरिका ने पूर्वी चीन सागर के करीब अपना समुद्री युद्धाभ्यास मालाबार एक्सरसाइज शुरू किया जिसमें 100 से ज्यादा युद्धक विमान, 22 नौसैनिक पोत और एक परमाणु संचालित पनडुब्बी भाग ले रहे हैं।
ii.यह युद्धाभ्यास इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पूर्वी चीन सागर क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये के कारण यह मुद्दा ज्यादा विवादास्पद बना हुआ है। इसका लक्ष्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच गहरे सैन्य संबंध और बेहतर अंत:सक्रियता हासिल करना है। यह युद्धाभ्यास पूर्वी चीन सागर में एक आबादीरहित द्वीप के पास आयोजित किया जा रहा है। इस द्वीप को जापान सेनकाकु कहकर बुलाता है। 
iii.भारतीय नौसेना ने कहा कि उनके युद्धपोत सतपुड़ा, सहयाद्री, शक्ति और किर्च इस नौसैनिक युद्ध अभ्यास के 20वें संस्करण में भागीदारी कर रहे हैं। इस अभ्यास से भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में सहयोग मिलेगा और वैश्विक समुद्री समुदाय लाभान्वित होगा।
iv.इस अभ्यास का हार्बर चरण आज सासेबो में शुरू हुआ, प्रशांत महासागर में समुद्री चरण 14 से 17 जून तक किया जाएगा। इस युद्ध अभ्यास में भागीदार कर रहे पोत ईस्टर्न फ्लीट से हैं और इसमें आईएनएस सहयाद्री, आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किर्च शामिल हैं। 

2.सड़क दुर्घटनाओं में हर रोज मरते हैं 400 लोग: नितिन गडकरी
i.सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि हर रोज देश में करीब 1,400 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 400 लोग मारे जाते हैं| उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं भारत में होती हैं|
ii.इस बात का खुलासा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘भारत में सड़क दुर्घटना -2015’ नाम से जारी रिपोर्ट में हुआ है| इसके अनुसार स्वीडन में पिछले साल महज एक सड़क दुर्घटना हुई थी| जबकि भारत में पांच लाख सड़क हादसे हुए थे|
iii.रिपोर्ट के मुताबिक इन दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की गलती है| ड्राईवर्स की गलती के चलते 77 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं| जबकि सड़कों में खामी के चलते मात्र 1.5 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही होती हैं| वहीं परिवहन मंत्रालय ने अब देश भर में फैले 726 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की है जहां बार बार हादसे होते हैं| मंत्रालय अब राज्य सरकारों से बात करके इन जगहों पर रोड का डिजाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है| 

3.हैदराबाद के पास फार्मा सिटी स्थापित करेगा तेलंगाना
i.तेलंगाना सरकार ने राज्य के रंगारेड्डी तथा महबूबनगर जिलों में 12,500 एकड़ भूमि पर फार्मा सिटी की स्थापना करने का आदेश दिया है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना राज्य औद्योगिक संरचना निगम (टीएसआईआईसी) को इस परियोजना के कार्यान्वयन और क्रियान्वयन के तौर तरीकों पर विस्तृत परियोजना प्रस्ताव भेजना होगा।
ii.इसके अलावा इसमें इस पार्क के विकास से संबंधित सभी पहलुओं के बारे में पारदर्शी तरीके से उल्लेख करना होगा। आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना देश में थोक दवाओं की राजधानी है। मूल्य के हिसाब से यहां कुल उत्पादन में एक-तिहाई का उत्पादन होता है। 
iii.राज्य सरकार इस मामले में न केवल अपनी अग्रणी स्थिति को कायम रखना चाहती है, बल्कि साथ में आधुनिक सुविधाओं की स्थापना भी करना चाहती है।

4.भारत ने कर चोरी और भ्रष्टाचार से निपटने हेतु यूरोप की योजना पर हस्ताक्षर किये
i.भारत ने यूरोप द्वारा संचालित एक योजना पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत कर चोरी एवं भ्रष्टाचार को समाप्त किये जाने के लिए स्वतः सूचना का आदान-प्रदान किया जायेगा|
ii.भारत के अतिरिक्त 40 अन्य देशों ने भी इस योजना पर हस्ताक्षर किये| इस योजना पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों को कर चोरी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देनी होगी| इसके अगले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का विकास करना है|
iii.इस योजना की अप्रैल 2015 में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं स्पेन में घोषणा की गयी| हस्ताक्षरकर्ताओं को विभिन्न सूचनाओं का निःशुल्क आदान-प्रदान करना होगा| यूरोप के अतिरिक्त अफगानिस्तान, नाइजीरिया, मेक्सिको एवं यूएई ने भी इस पर हस्ताक्षर किये हैं| स्विट्ज़रलैंड के अतिरिक्त अधिकतर यूरोपियन देश इसमें शामिल हैं|

5.भारतवंशी प्रतिभा नेल्सन बनी इंडियाना यूनिवर्सिटी में कार्यकारी निदेशक
i.अमरीकी प्रांत इंडियाना की राजधानी इंडियानापोलिस में इंडियाना यूनीवर्सिटी-परड्यू यूनीवर्सिटी इंडियानापोलिस (आईयूपीयूआई) में रसायन शास्त्र की प्रोफेसर भारतीय मूल की डॉ. प्रतिभा वर्मा नेल्सन को साइंस टेक्नालॉली इंजीनियरिंग मैथ्स(स्टेम) शिक्षा नवाचार एवं शोध संस्थान की संस्थापक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। 
ii.आईयूपीयूआई की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भारत में पूना यूनीवर्सिटी से 1970 में रसायन विज्ञान में बीएससी की डिग्री हासिल करने वाली श्रीमती नेल्सन इससे पहले रिसर्च सिमोन अटकिंशन में अंतरिम कुलपति भी रही।

6.पेड्रो पाब्लो कुक्ज़िन्सकी ने पेरू का राष्ट्रपति चुनाव जीता
i.पेड्रो पाब्लो कुक्ज़िन्सकी ने अपने प्रतिद्वंदी केईको फुजीमोरी को हराकर पेरू के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है|
ii.चुनावी प्रक्रिया के राष्ट्रीय कार्यालय ने यह घोषणा की कि पेरू के राजनैतिक संगठन पेरुआनोस पोर एल कम्बियो को 50.12 प्रतिशत वोटिंग के साथ बहुमत प्राप्त हुआ है|
iii.फुजीमोरी को 8539036 एवं पेड्रो पाब्लो को 8580474 मत प्राप्त हुए| 

7.प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का निधन
i.कनाडा के प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का 88 वर्ष की अवस्था में बीमारी से निधन हो गया|
ii.मिस्टर हॉकी उनका उपनाम था| उस समय के वह सबसे बड़ी आइस हॉकी खिलाड़ियों में से एक माने जाते है|
iii.राष्ट्रीय हॉकी लीग (NHL) में वह 26 सत्रों में और विश्व हॉकी एसोसिएशन में छह सत्रों (WHA) में खेले|
iv.उन्होंने स्टैनले कप खिताब हेतु चार बार डेट्रोइट रेड विंग्स का नेतृत्व किया|

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने (13 जून, 2016) अकरा, घाना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

अफ्रीका, हम आपके साथ हैं- राष्ट्रपति
इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी अफ्रीका यात्रा का उद्देश्‍य यह संदेश देना है कि भारत अफ्रीका के साथ है। उन्‍होंने इस अवसर पर घाना के लोगों और वहां की सरकार को आश्‍वासन दिया कि भारत की साझेदारी और मित्रता स्‍थाई और टिकाऊ है। भारत आपसी लाभ और प्र‍गति के लिए घाना के साथ कार्य करता रहेगा।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि घाना में रहने वाले 10 हजार लोगों का मजबूत भारतीय समुदाय विभिन्‍न वर्गों के व्‍यक्तियों का जीवंत समावेशन है। प्रत्‍येक की अपनी कहानी है, जो अन्‍य को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है त‍था पूरी पीढ़ी को प्रोत्‍साहित करती है। इसमें कोई शक नहीं है कि घाना के मित्रवत लोगों ने उनके योगदान की कदर और सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि घाना के भारतीय समुदाय के जरिये वहां के लोग भारतीय विविधता और अनेकता की झलक देख सकते हैं।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ 70 बिलियन डॉलर से अधिक का व्‍यापार होता है और लगभग 35 बिलियन डॉलर का निवेश है। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में नई दिल्‍ली में आयोजित तीसरे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्‍मेलन में अफ्रीका के साथ भारत के सहयोग के लिए लम्‍बी अवधी के विजन के लिए मंच उपलब्‍ध हुआ। अफ्रीका में मौजूद भारतीय समुदाय लोग इस विजन के उद्देश्‍यों को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि घाना सहित अफ्रीकी देशों में मदद के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए विदेश नीतिगत कई उपायों में घाना का भारतीय समुदाय संपूरक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्‍न परियोजनाओं के लिए घाना को 400 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण दिया है। एक्जिम बैंक ने भी रेलवे परियोजना के लिए कोष उपलब्‍ध करवाया है। भारत और घाना के बीच आपसी व्‍यापार तीन बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है और इस देश में भारतीय निवेश अनुमानित 1 बिलियम डॉलर का हो गया है। यह भारतीय समुदाय की सक्रिय भूमिका के बिना संभव नहीं था। उनसे भारत की बढ़ती आर्थिक मजबूती को कई गुना करने में मदद मिली है। राष्‍ट्रपति ने उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

राष्‍ट्रपति ने घाना के सामाजिक -आर्थिक विकास में भारतीय समुदाय के योगदान के जरिये भारत को गौरवान्वित करने के लिए उनको बधाई दी। उन्‍होंने भारतीय समुदाय से डिजिटल इंडिया, स्‍टैंडअप इंडिया, स्‍टार्टअप इंडिया, स्‍मार्ट सिटी, स्‍वच्‍छ भारत जैसे भारत सरकार के विभिन्‍न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह भी किया।