सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने आज यहां दिव्यांगों के लिए एक विशेष राष्ट्रीय आजीविका पोर्टल की शुरूआत की। इस पोर्टल के जरिए दिव्यांग स्व-रोजगार ऋण, शिक्षा ऋण, कौशल परिक्षण, छात्रवृत्ति और रोजगार के बारे में सूचना संबंधी विभिन्न सुविधाओं को एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय आजीविका पोर्टल की शुरूआत की अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और श्री विजय सांपला भी उपस्थित थे।
पोर्टल की शुरूआत करते हुए श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों के कौशल प्रशिक्षण को सरकार उच्च प्राथमिकता दे रही है और उसने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले तीन वर्षों में 5 लाख दिव्यांगों को कुशल बनाया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण साझीदारों’ के नेटवर्क के जरिए चलाया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए सरकार ने एक समय आधारित कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत प्रशिक्षण के बाद दिव्यांगों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।
अपने मंत्रालय की अन्य पहलों का उल्लेख करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि सरकार शिक्षा और चिकित्सकीय उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने पर बहुत जोर दे रही है। हाल में मूक और बाधिर बच्चों की सहायता के लिए विशेष उपकरण संबंधी एक योजना शुरू की गई है। अब तक डेढ़ महीने के अंदर 305 बच्चों को ये उपकरण प्रदान किए गए हैं। इसके बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आए है और ये बच्चें अब सामान्य बच्चों की तरह ही बोलने और सुनने में सक्षम हो गए हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को पहचान पत्र देने के संबंध में एक कार्यक्रम चलाने पर विचार कर रही है, ताकि पहचान पत्र के जरिए दिव्यांगों को पूरे देश में सुविधाएं मिल सकें।
मंत्रालय के अधीन दिव्यांग अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम (एनएचएफडीसी) को यह जिम्मेदारी दी है कि वह दिव्यांगों के लिए एक राष्ट्र स्तरीय आजीविका पोर्टल विकसित करे। राष्ट्र स्तरीय आजीविका पोर्टलwww.disabilityjobs.gov.in दिव्यांगों की रोजगार संबंधी हर प्रकार की मदद करेगा।
इस अवसर पर 100 दिव्यांग उद्यमियों की सफलता की कहानी संबंधी एक पुस्तक ‘यस वी कैन’ का विमोचन भी किया गया, जिसे एनएचएफडीसी के सहयोग से पेंगुइन ने प्रकाशित किया है।
|
इस वेबसाईट पर आपको वर्तमान युग में नौकरी के लिए चल रही प्रतिसपर्दा से आगे निकलनें में अत्यधिक मदद मिलेगी।
Thursday, 28 January 2016
श्री थावरचंद गहलोत ने दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय आजीविका पोर्टल की शुरूआत की
Monday, 25 January 2016
REET के परीक्षार्थीयों के लिए महत्वपूर्ण सुचना
रीट परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कड़ा फैसला
जयपुर ।
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक हो जाने की घटना से सबक लेते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 7 फरवरी को होने वाली रीट परीक्षा में सभी 2067 परीक्षा केन्द्रों पर पूरी चौकसी बरतेगा। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा से जुड़ी समस्त गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। केन्द्रों पर सीसीटीवी और जेमर भी लगाए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर बी.एल चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक में परीक्षा में किसी तरह की चूक से बचने के लिए सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
उन्होंने बताया कि रीट के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र वितरण से लेकर परीक्षा समाप्ति तक की सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थी की जांच की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जेमर भी लगाए जाएंगे। प्रत्येक चार परीक्षा केन्द्रों पर न्यूनतम एक उडन दस्ता गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि 40 फीसदी या अधिक विकलांगता वाले विशेष योग्यजन परीक्षार्थियों को परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
75 फीसदी या अधिक विकलांगता, दिखने में असक्षम तथा अधिगम अक्षमता वाले विशेष योग्यजन को श्रृतिलेखक दिया जाएगा। श्रृतिलेखक की स्थिति में भी 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जायेगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, काला अथवा नीला बॉल पेन, मान्य पहचान पत्र एवं उसकी स्व प्रमाणित फ ोटोप्रति ही ले जा सकेंगे। रीट के लिए कुल 8,75,772 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें से द्वितीय स्तर की परीक्षा में कुल 7,36,538 और प्रथम स्तर की परीक्षा में 1,39,234 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्ल्यूटुथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ ही घड़ी, चैन, अंगुठी, मंगलसूत्र, कान के टॉप, लॉकेट नहीं ले जाने पर रोक रहेगी। पर्स, हेण्ड बैग अथवा डायरी के साथ ही किसी तरह का मादक द्रव्य, बिड़ी, सिगरेट, गुटखा भी नहीं ले जा सकेंगे।
Sunday, 24 January 2016
राजस्थान जेल प्रहरी पेपर लिक मामला
5.77 लाख युवाओं का भविष्य अधर में, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का पेपर वॉट्सएप पर लीक!
According to Rajasthan patrika website
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा राजस्थान में रविवार को आयोजित की गई. परीक्षा शुरू होने से पहले वॉट्सएप पर पेपर लीक हो गया. हालांकि पेपर लीक मामले में अभी तक प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
जेल प्रहरी के 925 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई है. पूरे राजस्थान में इन पदों के लिए करीब 5 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों बैठे.
पेपर लीक मामले में मचा हड़कंप जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले मे अजमेर जिला और पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है. वहीं इससे पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि पेपर में नकल को लेकर कोई गिरोह सक्रीय हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने लोहागढ़ इलाके के रेस्टोरेन्ट डोलामारू पर दबिश दी और यहां से 50 ओएमआर शीट सहित अभ्यर्थियों और कुछ सदिग्ध लोगों को पुलिस ने घेर लिया. मौके से मिले अभ्यर्थियों को पुलिस ने उनके परिक्षा केंद्रों पर छोड़ा. वहीं मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस ने परीक्षा से पहले प्राप्त ओमएआर शीट की जांच के लिए विभाग को जानकारी दी है.
7 लोगों को लिया हिरासत में पुलिस सूत्रों ने दबी जुबान माना कि पेपर लीक की बात फिलहाल साफ दिखाई दे रही है. मामले मे पुलिस ने जवाहर स्कूल परीक्षा केन्द्र से 3 और लोहागढ़ परीक्षा केन्द्र से 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
सांचौर कलेक्टर को भी दी गई जानकारी सांचौर में परीक्षा शुरू होने के पहले ही वॉट्सएप पर हुबहु पेपर आ गया. इसके बाद पेपर वॉट्सएप पर वायरल हो गया. परीक्षा शुरू होने से पहले सांचौर एसडीएम केशव मिश्रा को वॉट्सएप पर लीक हुए पेपर की जानकारी दी गई. इसके बाद उन्हें वॉट्सएप पर आया पेपर भी दिया गया. हालांकि पेपर का मिलान नहीं होने के कारण कलेक्टर और एसडीएम ने कोई जवाब नहीं दिया.
पेपर का हुआ मिलान परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों से पेपर लेकर वॉट्सएप पर आए पेपर से मिलान किया तो पेपर हुबहु निकला. पेपर आउट को लेकर प्रशासन ने कोई अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है. लेकिन, वॉट्सएप पर पेपर अन्य किसी जिले से आने की आशंका जताई जा रही है.
Wednesday, 20 January 2016
करंट जी के 20 जनवरी 2016
1.इसरो ने भारत के पांचवें नेवीगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस 1ई’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
i.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारत के पांचवें नेवीगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस1ई (इन्डियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाईट सिस्टम) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है|
ii.आईआरएनएसएस 1ई नामक इस उपग्रह का प्रक्षेपण पीएसएलवी सी-31,लॉन्च वेहिकल के माध्यम से किया जाएगा|
iii.यह प्रक्षेपण सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र के दुसरे लॉन्च पैड से किया गया|
2.राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट/यूटी’ नामक श्रेणी गठित
i.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट/यूटी’’ नामक नई श्रेणी गठित करने की घोषणा की है|
ii.इस नई श्रेणी के अंतर्गत इस वर्ष मई माह में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा|
iii.इस श्रेणी का गठन, भारतीय फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने का एक प्रयास है|
iv.यह घोषणा फिल्म निर्माता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्याम बेनेगल से मंत्रालय की बैठक के बाद की गई|
3.बिहार: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण
i.बिहार सरकार ने आयोजित कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है|
ii.सरकार सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देगी|
सरकार ने आरक्षित और गैर आरक्षित वर्ग में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है|
iii.महिलाओं को अब तक बिहार पुलिस में ही 35 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था|
4.भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 फीसद रहने की उम्मीद: आईएमएफ
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमानों को बरकरार रखते हुए चालू वित्त वर्ष (2015-16) में भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 फीसद रहने की उम्मीद लगाई है|
ii.आईएमएफ के अनुसार, अगले वित्त वर्ष (2016-17) में आर्थिक विकास दर की रफ्तार बढ़कर 7.5 फीसद होने की उम्मीद है|
iii.उपरोक्त के साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ष 2016 के लिए ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 3.4 फीसद कर दिया है|
iv.आईएमएफ अपने ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि वर्ष 2016 में चीन की ग्रोथ सुस्त होकर 6.3 फीसद हो जाएगी| 2017 में इसके और घटकर छह फीसद पर आने के आसार हैं|
5.विश्व के सबसे वृद्ध पुरुष यसुतारो कोएदे का निधन
i.विश्व के सबसे वृद्ध पुरुष यसुतारो कोएदे का 19 जनवरी 2016 को मध्य जापान में निधन हो गया है| वे 112 वर्ष के थे|
ii.कोएदे जुलाई 2015 में संकरी मोमई की मृत्यु के बाद दुनिया के सबसे वृद्ध पुरुष बन गए थे|
6.स्नेहिल बने हाउसिंग डॉट कॉम के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर
i.प्रॉपर्टी लिस्टिंग पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम ने स्नेहिल बुक्सी को चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाने की घोषणा की है।
ii.स्नेहिल हाउसिंग डॉट कॉम को शुरू करने के लिए डिजाइन और रूप-रेखा तय करने में अहम भूमिका निभाई है।
7.पुलेला गोपीचंद प्रीमियर बैडमिंटन लीग 2017 के आयुक्त नियुक्त
i.राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) 2017 का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.यह घोषणा भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) और प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने की|
गोपीचंद ने वर्ष 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की|
iii.इस तरह से प्रकाश पादुकोण के बाद इस जीत को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने वर्ष 1980 में यह जीत हासिल की थी|
iv.उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया| वर्ष 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया| उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
8.भारतीय ड्राईवर जेहान दारुवाला ने लेडी विग्राम ट्रॉफी जीती
i.सहारा फोर्स इंडिया अकैडमी के खिलाड़ी जेहान दारुवाला ने न्यूज़ीलैण्ड की प्रसिद्ध लेडी विग्राम ट्रॉफी जीती है|
ii.वर्ष 2015 में कार्टिंग से फ़ॉर्मूला रेस में शामिल होने वाले दारुवाला की यह मेडेन जीत है|
iii.अगस्त 2015 में नीदर्सलैंड में दारुवाला ने फ़ॉर्मूला रेनॉल्ट 2.0 एनईसी सीरीज़ चैंपियनशिप में रूकी ऑफ़ द इयर का ख़िताब जीता था|
Monday, 18 January 2016
Rajasthan Prisons Jail Warders Admit Card 2016
DEAR READER,
Rajasthan Jail Prahari Call Letter
2016 will be available for download on the main website and candidates
will have to collect their call letter from the website using
registration number or date of birth. No other means except the online
method will be available to access hall ticket which is a must for the
written test. More details about exam instructions, venue and time
schedule will be printed on the admit card.
www.rajprisons.nic.in admit card 2015-16
- Name of the organization: Rajasthan Police Department
- Name of the post: Jail Prahari (Prison Warder/Guard)
- Total Posts: 925
- Admit card status: Will be available from 12th January, 2016
- Exam date: 24th January
- Exam pattern: Multiple choice based
- Full Mark: 400
- Result date: Not announced
- Further process: Physical test
- Physical test mark: 100
- Website: www.rajprisons.nic.in
jail prahari previous paper
There will be a written test which will
be multiple choice type and full mark of the exam will be 400. Questions
will be divided into four segments and the mark distribution will be as
per the following:
- Part A: Reasoning (180 marks) (45 questions)
- Part B: General Science, Current Affairs (100 marks) (20 questions)
- Part C: History, Art, Geography and Society related knowledge of Rajasthan ( 120 marks) (30 questions)
Each question of any part will carry 4
marks and duration of the exam will be 2 hours. Applicants will have to
answer plenty of questions in short time. So, they will have to take
solid preparation according to exam pattern and syllabus to manage time
efficiently in the exam hall.
rajasthan jail prahari syllabus 2015-2016
Rajasthan Jail Prahari General
Intelligence and Reasoning Syllabus 2016:Questions for General
Intelligence and Reasoning section will be set on the following:
Arithmetical Reasoning, Arithmetical Number Series, Analysis. Analogies,
Differences. Discrimination, Decision Making, Judgement, Observation,
Problem-Solving, Relationship Concepts, Similarities, Space
Visualization, Verbal and Figure Classification, Visual memory.
Rajasthan Jail Prahari General Studies
Syllabus 2016: Questions for this part will be set on the following
topics: Indian Geography, Indian Culture & Heritage, Indian Polity,
Indian Economy, Indian Constitution, History – India & World.
Environmental Issues, Science & Technology, General Science, Current
Affairs – National & International.
Rajasthan Jail Prahari Rajasthan General
Knowledge Syllabus 2016: Candidates will be tested on the following for
this segment: Rajasthan Agriculture, Rajasthan – Culture &
Heritage, Rajasthan Polity, Rajasthan Economy, Current Affairs –
Rajasthan, Geography – Rajasthan, History – Rajasthan, Natural Resources
Minerals. Industries.
Rajasthan Jail Prahari Answer Key & Result 2016
Recruitment authority will prepare merit
list of candidates based on marks obtained. Result of the written test
will be published online. Those who will get selected will be called for
physical test which will be of 100 marks. For the moment, all the
interested candidates will have to wait for the Rajasthan Jail Prahari
Hall Ticket 2016 to be available and pass the first hurdle which is the
written test.
(Available from 12.01.2016)
BEST OF LUCK
Your's
Naveen Choudhary
Editor Naveen Global Patrika
Sunday, 17 January 2016
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम-2016 का शुभारंभ किया
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर वर्ष 2016 के लिए पल्स पोलिया कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा भी उपस्थित थे। रविवार को देश भर में पोलियो को जड़ के समाप्त करने के अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।। इस मौके पर 5 वर्ष से कम आयु के 17.4 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने कहा कि” पोलियो से मु्क्त पांच वर्ष हम सब के लिए बहुमूल्य है। भारत को मई 2015 में मातृत्व एवं प्रसवपूर्व टिटनेस उन्मूलन मुक्त घोषित किया गया,जबकि इसका विश्व स्तर पर लक्ष्य दिसंबर 2015 था।यह सर्वव्यापी स्वास्थ्य लाभ और स्वास्थ्य सुविधाओं में अंतर को समाप्त के प्रति देश की स्मरणीय उपलब्धि है।
श्री नड्डा ने कहा कि ये कोई लक्ष्य प्राप्ति नहीं है बल्कि संपूर्ण देशवासियों द्वारा कठिन मेहनत और धैर्य को बनाए रखने की नई शुरूआत है। विश्व से पोलियो की समाप्ति अंतिम चरण में है औऱ वर्तमान में पोलियो विश्व के सिर्फ दो देशो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रभावी है। पोलियो के दूसरे देशों से प्रभावित करने के कारण पोलियो संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय और अंतक्षेत्रीय स्तर पर निगरानी रखने के साथ-साथ विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हम चौकस हैं और इसी कारण हम भारत की अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर पोलियो टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के अनुरूप भारत और आठ देशों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की गई है। इन देशों में पाकिस्तान,अफगानिस्तान,नाईजीरिया,कैमरून,सीरिया,इथोपिया, सोमालिया और केन्या शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पोलिया के विषाणु के दूसरे जगहों से पहुंचने की स्थिति में नियंत्रण के लिए सभी राज्य और संघ शासित प्रदेशो में आपातकालीन तत्परता और प्रतिक्रिया योजना के अंर्तगत त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि बच्चों को ओर अधिक सुरक्षा देने और पोलियो उन्मूलन में मिली सफलता को कायम रखने के लिए केंद्र सरकार ने 30 नबंवर,2015 से इंजेक्शन युक्त पोलियो वैक्सीन( आईपीवी) की शुरूआत की है। पहले चरण में छह राज्यों असम, गुजरात,पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश में इसकी शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कुछ माह में ट्राइवेलेंट ओपीवी से बाईवेलेंट ओपीवी में बदलने की योजना बना रहे हैं।
श्री नड्डा ने देश को पोलिया मुक्त बनाने में हजारों स्वंयसेवियों,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियो और भागीदारी करने वाली संस्थाओं के अथक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव श्री बी पी शर्मा,मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)


