Tuesday, 8 March 2016

CSAT परीक्षा क्या है - कैसे करे तैयारी

दोस्तों , आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आज के समय की बेहद ही कठिन परीक्षाओं में से एक CSAT के बारें में बताएंगे | 

इस परीक्षा में सफल होने के लिए तैयारी कैसे करें यह जानकारी भी दी जाएगी ? जिससे आपको इस परीक्षा को सफल बनाने में अवश्य मदद मिलेगी |


प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के बीच इन दिनों एक शब्द काफी चर्चा का विषय बना रहा है,जिसका नाम है CSAT यानी सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट | यूपीएससी ने इस वर्ष आयोजित सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न में कई नए ऐसे बदलाव कर दियें हैं, जिसके बाद इसे सी-सैट का नाम दिया गया है । 

सी- सैट के प्रश्न पत्र को लेकर प्रायः छात्रों में भय बना रहता है , क्योंकि इसका एक कारण यह भी है कि एप्टीट्यूड टेस्ट के तहत उम्मीदवारों को अब वैकल्पिक विषयों में से एक का चुनाव नहीं करना होगा | बल्कि इसके स्थान पर सभी छात्रों के लिए सामान्य अध्ययन के अलावा एप्टीट्यूड टेस्ट का एक जैसा ही पेपर दिया जायेगा |

CSAT की  कैसे करे तैयारी-

संघ लोक सेवा आयोग के बाद राज्य सेवा आयोग भी राज्य सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में वैकल्पिक विषय  की जगह  अब  सीसैट( सिविल सर्विस एप्टीट्यूड  टेस्ट ) लेने जा रही है | इसकी तैयारी हेतु हमें अत्यंत कठिन परिश्रम करना होता है | तब हम इसकी तैयारी कर पाते है |

तैयारी के तरीके -

इसकी तैयारी के लिए लगभग परीक्षा के 6 महीने पहले से ही शुरू कर देनी चाहिए |

अपना पाठ्यक्रम एकत्रित कर लें |

समय सारणी का प्रयोग करें तो सभी विषयों पर फोकस बना रहेगा |

नियमित रूप से प्रतिदिन स्टडी का रूटीन बनाकर रखें |

यूपीएससी सीसेट के पिछले साल के प्रश्नपत्रों ( कोई भी 2011-2014 तक ) को हल कीजिये |

अपना कमरा बंद करके , बिना किसी व्यवधान के 2 घंटे बैठ करके उसे हल कीजिये ,और अपनी क्षमता को दिखिए |

अपनी कमियों का आंकलन कीजिये और पता लगाईये कि किन क्षेत्रो में आप अच्छे  अंक प्राप्त नहीं कर सकें है |

किन क्षेत्रो पर कार्य करना है यह ध्यान में रखें |

तैयारी हेतु अच्छी रणनीति अवश्य बनाये |

सभी विषयों को साथ लेकर चलें , किसी टॉपिक व विषय को पेंडिंग में न डालें |

आत्मविश्वाश बनाएं रखें , मोटीवेट होतें रहे |

पाठ्यक्रम-

Comprehension  (परिच्छेद) |

Interpersonal skills including communication skills (संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल) |

Logical reasoning and analytical ability (तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता) |

Decision-making and problem-solving (निर्णय लेना व समस्या सुलझाना) |

General mental ability (सामान्य मानसिक क्षमता ) |

Basic numeracy (numbers and their relations, orders of magnitude, etc.) (Class X level), (बेसिक संख्यात्मक कार्य (दसवी कक्षा के स्तर की  संख्या और उनके सम्बन्ध , परिणाम क्रम , आदि ) |

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से दी हुई उपरोक्त जानकारी से हमें CSAT की तैयारी करने में अवश्य ही सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी | 

यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा |

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |

क्या आप पुलिस में भर्ती होना चाहतें है - कैसे तैयारी करू

अधिकतम युवावों का सपना होता है कि वह पुलिस की नौकरी करें इस सपना को सच बनाने हेतु , आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि किस तरह ये सपना पूरा करना सम्भव है 

आज कल पुलिस कि भर्ती हेतु तैयारी तो सभी करते है परन्तु यह सपना सुच कुछ ही लोगो का हो पाता है | इस सपना को पूरा करने के लिए तैयारी करने के कुछ नियम बताएं जा रहें जिनसे आपको सफलता प्राप्त होगी |
भर्ती हेतु मानक -
पुलिस में भर्ती हेतु संशोधन के अनुसार सामान्य वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 172 सेमी. कद, जबकि आरक्षित श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों के लिए नवीनतम आरक्षण नीति के अनुसार 169 सेमी. कम से कम शारीरिक मानक तय किये गए है | 

इसी प्रकार बिना फुलाये छाती में 83 सेमी. और फुलाकर 87 सेमी. सामान्य वर्ग के लिए के अलावा आरक्षित श्रेणियों के लिए 81 सेमी. बिना फुलाए और 85 सेमी. फुलाकर तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के मामले में सामान्य वर्ग के लिए 160 सेटी. जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए 157 सेमी कद तय किया गया है। सभी पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जो अधिकतम 15 अंकों की होगी।

शारीरिक दक्षता व सहनशीलता की जांच-
इसमें पुरुष उम्मीदवार में टेस्ट दौड़ 5 किमी. और पूरा करने का समय 25 मिनट होगा। महिला उम्मीदवार की टेस्ट दौड़ 2.5 किमी. और पूरा करने का समय 15 मिनट होगा। भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को शारिरिक परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा भी पास करनी होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगें,और प्रत्येक प्रश्न0.60 अंक का होगा।प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.15 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का समय 90 मिनट होगा। परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवारों को दस्तावेजों के साथ जांच के लिए बुलाया जाएगा।


भर्ती प्रक्रिया-
आयोग को चयन प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए कंप्यूटर आधारित एक प्रबंधन सूचना प्रणाली अपनानी होगी, जिसमें वह आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने, प्रक्रिया करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया में चयन व चयनित सूची बनाएगा | इस प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जायेगा |

तैयारी कैसे करें-

·        अधिकतर लिखित परीक्षा को सफल बनाने  के बाद युवा फिजिकल टेस्ट में असफल हो जाते हैं | इसलिए इस टेस्ट की तैयारी पूरी लगन से करनी चाहिए जिससे यह भी परीक्षा सफल हो सकें |

·        लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए लगभग 6 महीनें पहले से ही तैयारी आरम्भ कर देना चाहिए | तैयारी हेतु मॉडल पेपर , तथा परीक्षापयोगी कितबों का प्रयोग करना आवश्यक होता है | तैयारी नियमित रूप से करनी चाहिए |

·        इंटरव्यू को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए | इसका पैटर्न संभावित प्रश्नो के अनुसार तैयार करना आवश्यक होता है |

·        इस परीक्षा में शामिल होते समय किसी को कम नहीं आंकना चाहिए | तैयारी करने में आलस्य नहीं होना चाहिए |

·        परीक्षा की तैयारी हेतु किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग के सहायता लेना गलत नहीं होगा |

·        लिखित तैयारी के साथ फिजिकल तैयारी करना भी आवश्यक होता है | दौड़ तथा अन्य फिजिकल टेस्ट की भी नियमित तैयारी करनी चाहिए |

·        अपना आत्मविस्वास कम न होने दें , और स्टडी पर फोकस बनाये रखें |

उपरोक्त दी गई जानकारी से आपको पुलिस की भर्ती हेतु अवश्य ही सहायता प्राप्त होगी | इस आर्टिकल से आप पुलिस की नौकरी पाने में सफल होंगे, और बेहतर करियर की शुरुआत कर सकेंगे | यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा | 

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |

नोट:- उपरोक्त दिए हुए मानक एवं शारीरिक दक्षता के नियम अलग-अलग राज्यों के लिए भिन्न हो सकते है |

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे - जानिये !!

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे - जानिये !!

दोस्तों कभी- कभी  ऐसा भी होता है की हमे मेहनत के अनुकूल फल नही प्राप्त हो पाता है और हमे निराश होना पड़ता है | यदि हम रात- दिन एक करके पढ़ते है और हमारी मेहनत न दिखाई दे और परीक्षा में हमारे अनुकूल अंक नही प्राप्त होते है तो बहुत कष्ट होता है | 


जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आने लगती है वैसे-वैसे विद्यार्थियों की 
दिलो की धड़कन तेज़ होने लगती है | किसी ने कितनी भी मेहनत क्यों ही न की हो परन्तु वो  nervous हो ही जाता है |

प्रतियोगिता परीक्षा की  तैयारी  कैसे  करे -
परीक्षा आज के जीवन में किसी भी क्षेत्र में भी बहुत महत्वूर्ण बन गई है | परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र के मस्तिष्क को देखने के लिए किया जाता है | किसी भी परीक्षा के अंक उस छात्र की क्षमता को दर्शाते है | आज कल बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाये चल रही है जिनकी तैयारी के लिए कुछ उपयोगी तरीके अपनाये -तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी |


कहा से करें शुरुआत -
परीक्षा की तैयारी के समय हमे कुछ समझ में नही आता है कि तयारी करे कैसे ? शुरुआत कहाँ से करे ? ऐसे प्रश्न मन में उठते रहते है | यदि तैयारी स्वयं से करते है तो मुश्किले ज्यादा आती है क्योंकि तैयारी करने में जिस टॉपिक में हम हल करने में फंस जाते है तो उसका solution करने में काफी समय लग जाता है | यदि किसी इंस्टिट्यूट का सहारा ले लेते है तो इसमें कोई हर्ज़ नही है |

समय सरणी से तैयारी -
यदि कोई भी कार्य हम समय सरणी बनाकर करते है तो उस कार्य में सफलता मिलने में कम  समय लगता है | इसलिए प्रतियोगी परीक्षा को सफल बनाने के लिए समय सरणी का भी एक विशेष महत्व है | यदि हम तैयारी समय सरणी नुसार कर रहे है तो हमारे सभी कार्य समय से होंगे | प्रत्येक विषय के लिए समय  हम निकाल सकेंगे कोई भी विषय हमारा pending में नही पड़ा नही रहेगा , और सभी विषय पर बराबर फोकस बना रहेगा |


बनाये फार्मूला और याद करें मुश्किल चीज़े -
मैथ या अन्य विषय को हल करने के कुछ शार्ट त्रिकी  फॉर्मूले बनाये जाते है जिनकी सहायता से प्रश्न को हम जल्दी हल कर सकते है , और हमारा समय बचता है | प्रतियोगी परीक्षा में समय का महत्व क्या होता है ये सभी को पता है | 

परीक्षा में एक बार बैठने के बाद पता ही नही चलता है की समय कितनी जल्दी निकल गया | यदि हम परीक्षा में शार्ट त्रिकी का प्रयोग कर लेते है तो वही समय हम दूसरे सवालों के लिए प्रयोग में ला सकते है , और जो भी चीज मुश्किल लगे उन्हें याद कर लेना चाहिए | इस तरह परीक्षा सफल बना सकते है |
पैटर्न का ज्ञान -
किसी भी परीक्षा में जाने के पहले प्रश्न पत्र का पैटर्न अवश्य पता होना चाहिए | यदि हमे परीक्षा का पैटर्न पता होता है तो हमारा काफी समय बच जाता है | पैटर्न के पता होने से हमे परीक्षा बिलकुल नई सी नही लगेगी क्योंकि हमे प्रश्न पत्र का पैटर्न पहले से ही पता होगा |  हमे ये ज्ञात रहेगा की इसमें कितने प्रश्न गणित , विज्ञानं , कंप्यूटर , तर्कशक्ति तथा कितने प्रश्न सामान्य ज्ञान तथा अंग्रेजी के पूछे जायेंगे |

यदि हमे पैटर्न पता है तो हम किसी भी परीक्षा को तैयारी  करने के पश्चात सफल बनाने में कामयाब होंगे | यदि हमे पैटर्न का ज्ञान नही है तो कितनी भी तैयारी क्यों न हो , हमारा परीक्षा में कुछ तो समय अवश्य ही बर्बाद जायेगा |

 परीक्षा के समय ध्यान देने योग्य बातें-
·        परीक्षा  देने  जब  भी  जाये  तो  उसे  1 घंटा  पहले  कुछ  भी  न  पढ़े  अपना  दिमाग  शांत  रखे . अपने  आपको  हंसी  मजाक  में  उस  वक़्त  व्यस्त  रखे |

·        परीक्षा  से  पहले  नींद का पूरा  होना  बहुत  जरुरी  है .  इसलिए  नींद  पूरी  करके  ही  जाए  न  की  पूरी  रात  पढाई  करनी  है |जाने  से  पहले  अपने  आपको  फ्रेश  करके  जाए |

·        परीक्षा  में  आये  सारें  सवाल  को  एक  बार  अच्छे  से   और  ठन्डे  दिमाग  से  पूरा  प्रश्न  पढ़  ले |

·        सबसे  पहले जो भी प्रश्न आपको आता है उसे  करे  न  की  दूसरे  प्रश्न  पर  अपना  समय  बर्बाद  करे |

·        हमेशा  वो  लाइन  ही  लिखे  जिसका  मतलब  निकालता  हो  फालतू  की  लाइन  लिख  के  अपना अमूल्य समय बर्बाद  न  करे |

·        भले  आप  छोटा  उत्तर  लिखे  पर  उसका  मतलब सही  निकलता  हो  वो  ही  काफी  है

इस तरह के कुछ टिप्स अपना के आप जरूर अच्छे अंक से पास हो सकते है ,तथा इस प्रकार हम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते है, और हमारे पोर्टल sarkarinaukricareer.in पर आपके के लिए  ढेरो मोटिवेशनल आर्टिकल, करियर टिप्स एजुकेशनल न्यूज़ उपलब्ध हैं | 
आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई सवाल करियर सम्बन्धी  है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |